Advertisment

School Happiness Course: अगले साल से स्कूलों में बदलेगी शिक्षण व्यवस्था! लागू होगा यह खास पाठ्यक्रम

School Happiness Course: अगले साल से स्कूलों में बदलेगी शिक्षण व्यवस्था! लागू होगा यह खास पाठ्यक्रम School Happiness Course: Education system will change in schools from next year! This special course will be applicable

author-image
Bansal News
School Happiness Course: अगले साल से स्कूलों में बदलेगी शिक्षण व्यवस्था! लागू होगा यह खास पाठ्यक्रम

प्रयागराज। छत्तीसगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में प्रायोगिक परियोजना के तौर पर ‘प्रसन्नता पाठ्यक्रम’ (हैपिनेस कैरिकुलम) लागू करने की तैयारी चल रही है। इसका मकसद विद्यार्थियों में प्रकृति, समाज और देश के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।

Advertisment

यहां राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में छह दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लेने आए राज्य प्रभारी (हैपिनेस कैरिकुलम) डाक्टर सौरभ मालवीय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस पाठ्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को स्वयं, परिवार, समाज, प्रकृति और देश के बीच अंतर्संबंधों को समझने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े:-School Holidays: पहली बार छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा लंबा अवकाश, इस दिन की रहेगी छुट्टी

150 स्कूलों में शुरू होगा पाठ्यक्रम 

उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम को उत्तर प्रदेश की भौगोलिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रतिदिन इस पाठ्यक्रम का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही बच्चों को ध्यान सिखाया जाएगा।

Advertisment

मालवीय ने बताया कि इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के 10-10 स्कूलों यानी 150 स्कूलों को इस पाठ्यक्रम पर काम करने के लिए कहा गया है। इसमें पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए पांच पुस्तकें तैयार की जाएंगी। इसी क्रम में अपने क्षेत्र में पहचाने गए 32 अध्यापकों की कार्यशाला आयोजित कर पाठ्यक्रम की विषय वस्तु तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़े:- MP Weather: प्रदेश में तीन से चार डिग्री और गिरेगा तापमान! इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

अगले साल से लागू होगा यह पाठ्यक्रम

कार्यशाला में प्रशिक्षण देने आए श्रवण शुक्ल ने बताया कि अगले वर्ष अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र से इस पाठ्यक्रम को लागू करने की तैयारी है। बाद में चरणबद्ध तरीके से इसे अन्य स्कूलों में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए अगस्त से ही व्याख्यानों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया और इस टीम ने उनके साथ संवाद किया, अभी तक आठ व्याख्यानों का आयोजन हो चुका है।

Advertisment

शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1,30,000 है जहां सात लाख शिक्षक कार्यरत हैं। राज्य सरकार बाद में इसे सभी स्कूलों में लागू करने पर विचार कर सकती है।

ये भी पढ़े:- Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: सलमान ने कैट को शादी पर दिया ये अनोखा तोहफा, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

world happiness video school online uttar pradesh state information uttar pradesh state details uttar pradesh schools covid guidelines uttar pradesh schools Uttar Pradesh Samachar uttar pradesh primary school reopen today uttar pradesh news uttar pradesh ki news uttar pradesh ke samachar uttar pradesh ke gunde uttar pradesh ka samachar uttar pradesh judicial service uttar pradesh hospitals uttar pradesh history uttar pradesh health conditions uttar pradesh government job uttar pradesh government Uttar Pradesh up me happiness course top 5 school in uttar pradesh top 10 school in uttar pradesh the happiness course part 7 the happiness course symbols of uttar pradesh spices online course schools school happiness school online course more school more math more courses mixing course madhya pradesh kanpur uttar pradesh implementation of happiness course history of happiness happyness course happyness coach happy course happiness work in schools happiness research institute happiness research happiness institute martinganj azamgarh uttar pradesh india happiness in schools happiness history happiness during covid happiness curriculum uttar pradesh happiness curriculum happiness course part 1 happiness course happiness classes happiness class happiness Government of Uttar Pradesh film city in uttar pradesh factors affecting happiness district in uttar pradesh delhi school happiness programme cyanide and happiness shorts cyanide and happiness cyanide & happiness course on happiness course best school uttar pradesh basic education#u.p#happiness course (hz) germany happiness school
Advertisment
चैनल से जुड़ें