Advertisment

15 December History: सरदार पटेल की पुण्यतिथि आज, जानें आज की कुछ और मुख्य ऐतिहासिक घटनायें

इतिहास में 15 दिसंबर की तारीख देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है।

author-image
Bansal news
12 October History: आज के दिन ही परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ की सरकार का किया था तख्तापलट, जानें घटनाएं

15 December History:इतिहास में 15 दिसंबर की तारीख देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार में पैदा हुए पटेल को उनकी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए सदा स्मरण किया जाएगा।

Advertisment

देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद देश के नक्शे को मौजूदा स्वरूप देने में अमूल्य योगदान दिया। देश को एकजुट करने की दिशा में पटेल की राजनीतिक और कूटनीतिक क्षमता ने अहम भूमिका निभाई।

भारत रत्न से सम्मानित सरदार पटेल ने 15 दिसंबर 1950 को अंतिम सांस ली। देश की एकता में उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुजरात में नर्मदा नदी के करीब उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। ऐसा दावा है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

देश दुनिया के इतिहास में 15 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

Advertisment

1749 : शिवाजी महाराज के पोते साहू जी का निधन।

1803 : भोंसले और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच हुई देवगांव संधि के तहत उड़ीसा और कटक कंपनी के शासन के अधीन हुए।

1950 : भारत रत्न से सम्मानित देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन।

1950 : योजना आयोग की स्थापना।

1953 : भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की अध्यक्ष चुनी गईं। इस पद पर पहुंची वह पहली महिला थीं।

Advertisment

1965 : बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में करीब 15,000 लोगों की जान गई।

1976 : भारत के प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म।

1982 : स्पेन ने जिब्राल्टर की सीमा को खोल दिया। स्पेन की नयी सोशलिस्ट सरकार ने मानवीय आधार पर आधी रात को यह दरवाजे खोलकर स्पेन और जिब्राल्टर के लोगों के बीच की दीवार को खत्म कर दिया।

Advertisment

1991 : मशहूर फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए ‘स्पेशल ऑस्कर’ सम्मान दिया गया।

1997 : जैनेट रोसेनबर्ग जैगन गुयाना की राष्ट्रपति चुनी गईं। वह देश की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति होने के साथ ही गुयाना की पहली श्वेत राष्ट्रपति थीं।

1997 : अरुंधति रॉय ने ‘बुकर पुरस्कार’ जीता। उन्हें उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार के लिए चुना गया।

Advertisment

2001 : पीसा की झुकती मीनार को 10 वर्ष बाद फिर से खोला गया। दरअसल इस इमारत के ढांचे को ठीक और मजबूत करने के लिए इसे बंद कर दिया गया था।

2011 : इराक युद्ध का औपचारिक अंत। अमेरिका ने देश में अपना अभियान समाप्त करने का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: दिखने लगा ठंड का असर, इन जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे, आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Advertisment

Suryakumar Yadav: सीरीज के आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार को लगी गंभीर चोट, ले जाना पड़ा गोद में उठाकर

Top News Today: फील्डिंग के दौरान सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, यूपी में महिला जज ने चीफ जस्टिस से मांगी इच्छा मृत्यु, संसद भवन सुरक्षा मामले में मास्टर माइंड ने किया सरेंडर

Actress Ayesha Omar: मुल्क क्यों छोड़ना चाहती हैं एक्ट्रेस आयशा उमर, बताया- देश में महफूज नहीं है महिलाएं

MP New Cabinet: 16 दिसंबर को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, नई सरकार के गठन में दिखेगा जातीय और क्षेत्रीय संतुलन

important events of today Historical Day hindi news Birth of Sardar Patel Bansal News 15 December History
Advertisment
चैनल से जुड़ें