Advertisment

Roti Astro Remedies : एक रोटी से दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट, जान लें क्या हैं ये अचूक उपाय

Roti Astro Remedies : एक रोटी से दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट, जान लें क्या हैं ये अचूक उपाय roti-astro-remedies-one-roti-will-remove-all-the-troubles-of-life-know-what-are-these-surefire-remedies-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Roti Astro Remedies : एक रोटी से दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट, जान लें क्या हैं ये अचूक उपाय

नई दिल्ली। Roti Astro Remedies कई बार व्यक्ति के जीवन में समस्याएं आती हैं lifestyle और हजार कोशिश करने और कड़ी मेहनत के बाद भी jyotish समस्याएं कम नहीं होती। jyotish upay ऐसे में ज्योतिष से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। Roti Ke Upay: इस उपाय में हम जानते हैं रोटी से जुड़े कुछ उपाय। जी हां रोटी का संबंध केवल भूख से ही नहीं बल्कि नवग्रहों से भी जुड़ा है।

Advertisment

रोटी के अचूक ज्योतिष उपाय -

  • हिन्दू धर्म में गाय में 36 करोड़ देवता का वास माना जाता है। यही कारण है कि घर की पहली रोटी हमेशा गाय के लिए बनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस जगह पर गाय रहती है वहां घर के सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इसलिए गाय की पहली रोटी गाय के लिए निकालने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • अगर आपकी कुंडली से जुड़ा कोई भी दोष है जो आपके दुर्भाग्य का कारण बनता है तो ऐसे में आपको रोटी से जुड़ा ये उपाय जरूर करना चाहिए। अगर आपकी कुंडली में भी कोई दोष है उसे दूर करने करने के लिए धन-संपत्ति को पाने के लिए आटे में चीनी मिलाकर रोटी बनाएं। इसके बाद इसे चीटियों को खिलाएं। आपको याद रखना है कि ये उपाय आपको अमावस के दिन करना है। ऐसा करने से आपके कुंडली के दोष दूर होते हैं। साथ ही आपको बहुत जल्द शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
  • अगर आपकी कुंडली में गुरू कमजोर है तो इस कंडीशन में आपको ये उपाय जरूर करना चाहिए। दरअसल गुरू का रंग पीला होता है। ऐसे में आप आटे को गूंथ लें। फिर इसमें थोड़ी सी हल्दी, चने की दाल और गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं। ये उपाय आपकी कुंडली के गुरू दोष को दूर कर सकता है। साथ ही इस उपाय से आप पर देवगुरू वृहस्पति की कृपा भी बरस सकती है।
  • गाय की पहली रोटी के चार टुकड़े करें। ​फिर इसमें से एक टुकड़े पर खीर या गुड रखकर गाय को खिलाएं। ऐसा करने से आपकी कुंडली के पितृ दोष भी दूर होते हैं। इसी रोटी को कुत्ते को खिलाएं तो शत्रु भय दूर होता है। कौवे को खिलाने से पितृदोष दूर होते हैं साथ ही यदि यही रोटी किसी भूखे को खिलाई जाए तो पैसों की किल्लत दूर होती है।
  • कई बार ऐसा होता है कि लोगों के पास पैसा ​तो बहुत होता है लेकिन उसका सुख वो नहीं ले पाते इस कंडीशन में आपको रोजाना रोटी के टकड़े करके खिलाने चाहिए।
  • यदि आप कुंडली में शनि दोष से पीड़ित हैं तो आपको शनिवार के दिन तेल लगी रोटी किसी काले कुत्ते को जरूर खिलानी चाहिए। ये उपाय आपके जीवन में शनि संबंधी सारी परेशानियां दूर कर देता हैं। रोटी से जुड़े इस ज्योतिष उपाय को करने पर शनि संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। यदि आप चाहें तो इसके लिए रोटी के स्थान पर आटे का चौमुखा दीया बनाकर सरसों का तेल डालकर जलाएं। इस उपाय से भी शनि संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
  • आप जब भी किचिन में रोटी बनाएं। तो इसे गिनकर नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करना मतलब सूर्यदेव का अपमान करना होता है। साथ ही कभी भी लोगों को खाने के लिए रोटी गिनकर नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति के कुंडली से जुड़े दोष झेलने पड़ते हैं।

Kinnar Se Jude Jyotish Upay : किन्नरों से जुड़े इस उपाय को करते ही पलट जाती है किस्मत, बन जाते हैं बिगड़े काम

Rules-Of-Wearing-Bangles-As-Per-Astrology : क्या आपको पता हैं ज्योतिष अनुसार चूड़ियां पहनने के क्या हैं नियम, शुभ-अशुभ फल

Advertisment

Navratri 2022 Devi Maa 16 Shringar : क्यों किया जाता है मां का 16 श्रृंगार, जानें इसका महत्व, वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

नोट — यह तथ्य आयुर्वेदिक नुस्खों व सामान्य जानकारियों के आधार पर दिए गए हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

stress solution by astrology roti-astro-remedies Roti Ke Upay: remedy predictions Prediction menstruation hygiene Meditation is astrotalk real is astrology real indian astrology home remedies easy remedies business problem solution astrology business problem solution astrologer astrotalk review astrotalk kya hai astrotalk ki sachai astrology in hindi astrology exposed Astrology astrological tips astrological remedies for good luck and wealth astrological remedies astrologer
Advertisment
चैनल से जुड़ें