/bansal-news/media/media_files/2025/11/21/weekly-horoscope-24-30-nov-2025-mesh-vrash-mithun-kark-saptahik-rashifal-2025-11-21-14-57-39.jpg)
मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 24-30 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: सोमवार 24 नवंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि नवंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं इस 24 से 30 नवंबर के बीच मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2025).
मेष, ​वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Horoscope 2025)
आपके परिवार में आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। सामान्य धन लाभ होने की उम्मीद की जा सकती है। भाग्य भाव पर केतु की दृष्टि है, जिसके कारण भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। परंतु मुख्य रूप से आपको अपने परिश्रम पर भरोसा करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको शेयर और लॉटरी में अपना धन नहीं लगना चाहिए। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में आपकी गति ठीक-ठाक रहेगी। धन लाभ में वृद्धि हो सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको इस सप्ताह कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। दुर्घटनाओं से आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई दुर्घटना होती भी है तो आपको चोट नहीं लगेगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 30 नवंबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी प्लानिंग कर लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को श्वेत वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि साप्ताहिक राशिफल (Vrash Weekly Horoscope 2025)-
अविवाहित जातियों के लिए जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम रहेगा। सप्तम भाव में मंगल अपनी ही राशि में है और उसकी दृष्टि दशम लग्न और द्वितीय भाव पर है। परंतु उसकी दृष्टि इन भावों पर अच्छी नहीं है। अतः अगर आप अधिकारी या कर्मचारी तो आपको अपने साथियों से सतर्क रहना चाहिए। आपको कार्यालय में बड़ी सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह 27, 28 और 29 नवंबर को आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। 24 नवंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Mithun Weekly Horoscope 2025) -
यह सप्ताह शत्रुओं को पराजित करने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सभी शत्रुओं को थोड़ा सा प्रयास कर के परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको स्त्री शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। भाग्य पर आपको भरोसा नहीं करना चाहिए। आपको अपने परिश्रम पर ही ऐतबार करना चाहिए। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार सामान्य ढंग से चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 30 नवंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 25 और 26 नवंबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करना चाहिए और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल ( Kark Weekly Horoscope 2025) -
गुरु और चंद्र का योग इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी योग बन रहा है। इसके कारण वैवाहिक संबंधों में तथा प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। भाग्य से आपको सामान्य लाभ मिल सकता है। छात्र इस सप्ताह परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। आपकी संतान को लाभ होगा। संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। धन के आने की मात्रा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दोनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
यह भी पढ़ें:
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें