/bansal-news/media/media_files/2025/11/21/weekly-horoscope-24-30-nov-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-saptahik-rashifal-2025-11-21-13-31-53.jpg)
साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक
Weekly Horoscope 24-30 Nov 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: सोमवार 24 नवंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि नवंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं इस 24 से 30 नवंबर के बीच सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2025).
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों के साथ संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आप कुछ प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 तारीख कार्यों को करने के लिए फल दायक है। सप्ताह के बाकी दोनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
(Kanya Tula Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। व्यापार में लाभ होने की उम्मीद है। आपके परिवार में सभी का स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से थोड़ी बहुत उम्मीद की जा सकती है। आपको अपनी संतान का सहयोग मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 30 तारीख कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 27, 28 और 29 तारीख को आपको कार्यों को सावधानी पूर्वक करना चाहिए। असफलताओं से आपको कष्ट नहीं होना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
(Tula Weekly Horoscope)
सूर्य और मंगल का सयोंग आपके धन भाव में हो रहा है। जिसके कारण इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। गुरु और चंद्र का सयोंग आपके राज्य भाव और चतुर्थ भाव में हो रहा है। इसके कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यालय में आपको अपने सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यालय में भी आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आपको थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। छात्रों को परीक्षा में मुश्किल से सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक है। 30 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। (Tula Weekly Horoscope 2025)
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका राशीश मंगल आपके राशि में ही स्थित है। उसको ग्रहों के राजा सूर्य का भी साथ मिला हुआ है। इसके कारण इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपका क्रोध में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। किसी भी कार्य को करने के लिए आप किसी से भी नहीं दबंगे। इस सप्ताह आपके पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके अलावा नए संबंध भी बन सकते हैं। आपके जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। भाग्य से थोड़ी बहुत सहायता मिल सकती है। आपकी संतान से आपको बहुत मामूली सहयोग प्राप्त होगा। आपकी प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अच्छा है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
यह भी पढ़ें:
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें