/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/weekly-horoscope-2-8-feb-2026-saptahik-rashifal-sing-kanya-tula-vrashchik-2026-02-06-15-23-31.jpg)
Weekly Horoscope 9-15 February 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: 9 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं इस 9 से 15 फरवरी के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026).
साप्ताहिक ग्रह गोचर
मंगल गोचर
इस सप्ताह मंगल मकर राशि में रहेगा।
बुध शुक्र गोचर
बुध और शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे।
वक्री गुरु
इस सप्ताह वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
शनि गोचर
इस सप्ताहक शनि मीन राशि में रहेंगे।
राहु गोचर
इस सप्ताह राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
सूर्य गोचर
सूर्य सप्ताह के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे इसके बाद 13 फरवरी को सुबह 8:36 बजे से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों को भी बढ़ाने के लिए यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयास से ही अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। धन आने की उम्मीद है परंतु धन गलत रास्ते से आएगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए थोड़ा ठीक है। 10, 11 और 12 तारीख की दोपहर तक आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इन्हीं तारीखों को आपका मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। इस सप्ताह 15 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन करें और उनके सामने बैठकर हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके संतान के लिए अच्छा हो सकता है। परीक्षार्थियों का रिजल्ट भी अच्छा आएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य का साथ मिल सकता है।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। 10, 11 और 12 तारीख को आपके भाई बहनों को कुछ कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। भाग्य भी आपका साथ देगा। संतान से आपके सहयोग मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने अधिकारी से व्यर्थ वार्तालाप नहीं करना चाहिए।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 10, 11 और 12 तारीख को आपके पास धन आने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
अगर आप व्यापारी हैं तो इस सप्ताह आपके व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक है परंतु आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।
अगर आप सामाजिक कार्यकर्ता हैं तो आपके लिए यह सप्ताह ठीक है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रह सकता है। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाग्य थोड़ा साथ देगा ।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us