/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/weekly-horoscope-9-15-feb-2026-saptahik-rashifal-2026-02-06-14-18-42.jpg)
Weekly Horoscope 9-15 Feb 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 9 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं इस 9 से 15 फरवरी के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026).
साप्ताहिक ग्रह गोचर
मंगल गोचर
इस सप्ताह मंगल मकर राशि में रहेगा।
बुध शुक्र गोचर
बुध और शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे।
वक्री गुरु
इस सप्ताह वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
शनि गोचर
इस सप्ताहक शनि मीन राशि में रहेंगे।
राहु गोचर
इस सप्ताह राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
सूर्य गोचर
सूर्य सप्ताह के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे इसके बाद 13 फरवरी को सुबह 8:36 बजे से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
धनु, मकर, कुंभ, मीन साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। धन उचित मात्रा में आएगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ होगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह सप्ताह सामान्य है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है।
साप्ताहिक शुभ अशुभ दिन
इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 14 तारीख कार्यों को करने हेतु फल दायक है। 10, 11 और 12 तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में सतर्कता पूर्वक कार्य कर सफलता प्राप्त करना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजन करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। व्यापार में लाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधान रहने का है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। धन आने की पूरी संभावना है। अगर आप पेट के रोगी हैं। तो उसमें आपको इस सप्ताह आराम मिलेगा।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने कार्यों को 9 और 15 तारीख को करने का प्रयास करें। कार्यों में अवश्य सफलता प्राप्त होगी। आपको 12 तारीख की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख को सजग रहना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। व्यापार में उनको लाभ होगा। कचहरी के कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
विशेष रूप से 10, 11 और 12 तारीख को जनप्रतिनिधियों को 10, 11 और 12 तारीख को प्रतिष्ठा मिल सकती है। इस सप्ताह आप सबके लिए 15 तारीख को विशेष रूप से सजग रहना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह धन प्राप्त होने की उम्मीद है। परंतु उन लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सावधान भी रहना चाहिए। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह प्रतिष्ठा दायक है। इस सप्ताह आप लोगों को भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने सभी कार्य अपने बल पर करने पड़ेंगे।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 12 तारीख की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभप्रद है। 9 तारीख को आपको होशियार रहना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us