Advertisment

Weekly Horoscope 2026: सप्ताह की इन 3 तारीखों में मेष को आ​​कस्मिक धनलाभ के योग, वृष का अधिकारियों से हो सकता है विवाद, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 9-15 Feb  2026 Saptahik Rashifal mesh vrash mithun kark

Weekly Horoscope 9-15 February 2026  Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: 9 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं  इस 9 से 15 फरवरी के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026). 

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह कार्यालय में आप पूर्णतया सफल हो सकते हैं। आपको अपने सबसे बड़े अधिकारी से समन्वय करना पड़ेगा। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों से संबंध नरम-गरम रहेंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को थोड़ा सा मानसिक क्लेश हो सकता है   

इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 फरवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 10, 11 और 12 फरवरी को आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है या कोई यात्रा भी हो सकती है। 

Advertisment

ज्योतिषीय उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपके पास धन आएगा परंतु उसकी मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आपको चाहिए कि आप अपने अधिकारियों से प्रतिवाद न करें।  

साप्ताहिक शुभ अशुभ दिन 

10, 11 और 12 तारीख को आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। इन्हीं तरीकों में आपको अपने व्यापार के प्रति भी आप सावधान रहना चाहिए। सतर्कता पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है।  इस सप्ताह आपके लिए पूरे सप्ताह सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा जीवनसाथी और माता-पिता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहने की संभावना है। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीख

इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। 10, 11 और 12 तारीख को आपको शत्रुओं के को परास्त करने का प्रयास करना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए।  वकील की सलाह माननी चाहिए। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतानों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। 

Advertisment

साप्ताहिक शुभ-अशुभ दिन 

9 और 15 फरवरी कार्यों को करने के लिए मददगार है।  12, 13 और 14 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है। 

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 9-15 February 2026: हनुमान चालीसा पाठ से बनेंगे सिंह के काम, 10-11-12 फरवरी को कन्या वालों को क्यों रहना है सतर्क, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

saptahik Rashifal 2026 Weekly Horoscope 9-15 February 2026 Weekly Horoscope 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें