/bansal-news/media/media_files/2026/01/02/weekly-horoscope-5-11-january-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-saptahik-rashifal-2026-2026-01-02-11-33-34.jpg)
Weekly Horoscope 5-11 January 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 5 जनवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 2025 (Saptahik Rashifal 2025)
धनु, मकर, कुंभ, मीन साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashifal)
इस सप्ताह आपका आत्म बल बहुत अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति अपने कार्यालय में ठीक-ठाक रहेगी। इस सप्ताह (Weekly Horoscope 2026 ) आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक ही रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम दायक है। 5 और 6 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Makar Rashifal)
अगर आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे तो इस सप्ताह आप कचहरी के कार्यों में सफल हो सकते हैं। भाई और बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक ही रहेंगे। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति भी ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम मूलक हैं। 6 की शाम से लेकर 7 और 8 तारीख को आपको होशियारी से कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Rashifal)
इस सप्ताह (Weekly Horoscope 5-11 January 2026) आपके पास धन आने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ की मात्रा में वृद्धि होगी। आपको संतान से सामान्य मदद मिल पाएगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। भाग्य से कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। सफलता के लिए आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए कार्यों को करने हेतु सात और आठ तारीख उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सजगता पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Rashifal)
जो जातक अधिकारी या कर्मचारी हैं उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी । इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख कार्यों को करने के लिए श्रेयस्कर है। 6 तारीख की शाम से लेकर 7 और 8 तारीख तथा 11 तारीख को आपको बड़े सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में सफेद चावल का दान दें और शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
यह भी पढ़ें: Guru Gochar 2026: गुरु का स्वराशि में प्रवेश किसकी बढ़ाएगा टेंशन, किसे मिलेगी गुड न्यूज
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें