Advertisment

Weekly Horoscope 22-28 December 2025: सिंह के बढ़ेंगे प्रेम संबंध, कन्या को मिलेगा बॉस का सहयोग, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 22-28 December 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 22 दिसंबर से नया सप्ताह शुरू हो रहा है. सिंह के बढ़ेंगे प्रेम संबंध, कन्या को बॉस का सहयोग मिलेगा.

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
Weekly Horoscope  22-28  December 2025 singh kanay Tula Vrashchik  Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope 22-28 December 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: 22 दिसंबर सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) 

Advertisment

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक 

सिंह साप्ताहिक राशिफल -(Singh Rashi Weekly Horoscope 2025) 

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापार में भी लाभ होगा। युवाओं के लिए यह सप्ताह ठीक है। उनके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। परीक्षाओं में उनको सफलता मिलेगी। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख कार्यों को करने हेतु फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में कठिन परिश्रम के बाद ही शायद सफलता मिल सके। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Kanya Rashi Weekly Horoscope 2025) 

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है ,मगर इसके लिए आपको थोड़ा प्रयास करना पड़ेगा। आपको अपने बॉस का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। उनके व्यापार में लाभ बढ़ सकता है । अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 दिसंबर कार्यों को करने हेतु परिणाम दायक हैं। 25 और 26 दिसंबर को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Tula Rashi Weekly Horoscope 2025) 

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं से आपकी रक्षा होगी । धन आने का सामान्य योग है। अधिकारी और कर्मचारियों को उनके कार्यालय में थोड़ा कष्ट हो सकता है। उनको चाहिए कि यह समय हुए वे किसी तरह से काट लें। आपको अपने संतान का सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम मूलक है। 27 और 28 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब छात्रों के बीच में पुस्तकों का दान दें।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Advertisment

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Vrashchik Rashi Weekly Horoscope 2025) 

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। भाग्य से इस सप्ताह आप कुछ भी प्राप्त करने की आशा न करें। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपको  संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को उनके व्यापार में लाभ होगा। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 दिसंबर किसी भी कार्य के लिए फलदायक है।   सप्ताह के बाकी दिनों में भी आपके कार्य सफल हो सकते हैं, परंतु सफल कार्यों का प्रतिशत थोड़ा कम रहेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 22-28 December 2025: धनु को व्यापार में धन लाभ के योग, मकर को कचहरी के कार्यो में मिलेगी सफलता, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

weekly horoscope 2025 Weekly Horoscope 22-28 December 2025 Weekly Horoscope 22-28 December 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें