Advertisment

Weekly Horoscope 22-28 December 2025: धनु को व्यापार में धन लाभ के योग, मकर को कचहरी के कार्यो में मिलेगी सफलता, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 22-28 December 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 22 दिसंबर से शुरू हो रहा नया सप्ताह धनु राशि वालों के लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहा है तो वहीं मकर वालो को कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope  22-28  December 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal pandit anil  pandey jpg

Weekly Horoscope 22-28 December 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 22 दिसंबर सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 2025 (Saptahik Rashifal 2025) 

Advertisment

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर धनु, मकर, कुंभ, मीन 

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal 2025)

इस सप्ताह आप  मानसिक रूप से काफी उत्साहित रहेंगे। आपका आत्मविश्वास अत्यंत मजबूत रहेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में आपको लाभ होगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। हालांकि इस मदद की मात्रा अत्यंत कम रहेगी। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको होशियारी पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal 2025)

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। अगर आपके ऊपर कोई कर्जा है तो उसका भी चुकारा आप कर सकते हैं    भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप उनको समाप्त भी कर सकते हैं। अगर आपके पेट में कष्ट है तो आपको उसमें थोड़ी राहत मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों को करने के लिए उचित रहेंगे। दो और तीन जनवरी को कार्यों को करने के पहले पूरी सावधानी बरतना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाए। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal 2025)

इस सप्ताह आपके पास धन होने का योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रुओं को आप पराजित कर सकते हैं। संतान से आपको थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। संतान को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। व्यापार उत्तम चलेगा। भाग्य से आपको मामूली सी मदद मिल सकती है। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं।  4 जनवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

Advertisment

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal 2025)

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति इस सप्ताह अपने कार्यालय में अच्छी रहेगी। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन हो सकता है। आपको अपने कार्यालय में अपनी  वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए। आपके अंदर क्रोध की मात्रा थोड़ी बढ़ सकती है। आपकी प्रतिष्ठा भी थोड़ी बढ़ सकती है। माता जी के कष्ट में थोड़ी कमी हो सकती है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए मददगार हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

saptahik rashifal 2025 Weekly Horoscope 22-28 December 2025 Weekly Horoscope 22-28 December 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें