/bansal-news/media/media_files/2026/01/16/weekly-horoscope-19-25-jan-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-saptahik-rashifal-gupt-navratri-2026-01-16-10-53-42.jpg)
Weekly Horoscope 19-25 January 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Gupt Navratri Saptahik Rashifal: हिन्दू धर्म में भविष्यफल को जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में यदि आप लग्न राशि के आधार पर अपना राशिफल जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं सागर के जाने माने ज्योषिाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा बीतेगा।
19 से 25 जनवरी का समय यानी गुप्त नवरात्रि (Gupa Navratri 2026) के नौ दिन आपके लिए कैसे रहेंगे। इस सप्ताह (Weekly Lucky Unlucky) किस दिन काम करने से आपकी सफलता के चांसेस ज्यादा होंगे, कौन सी तारीखें आपके लिए शुभ (Lucky Unlucky Date Day) और कौन सी अशुभ हो सकती हैं। पढ़ें 19 से 25 जनवरी का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2026) ।
साप्ताहिक ग्रह गोचर (Weekly Grah Gochar 2026)
इस सप्ताह सूर्, मंगल,बुध और शुक्र चारों ग्रह चतुर्ग्रही योग बनाकर मकर राशि में रहेंगे।
वक्री गुरू गोचर
इस सप्ताह वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
शनि गोचर
शनि मीन राशि में रहेंगे।
राहु गोचर
राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी धनु, मकर, कुंभ, मीन
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाग्य से भी आपको मदद मिलेगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। छात्रों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से मदद प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky Unlucky Date)
इस सप्ताह आपके लिए 23 , 24 और 25 जनवरी कार्यों के प्रति परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
साप्ताहिक उपाय (Jyotishiye Upay)
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Makar Rashi Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपका आत्म विश्वास ठीक-ठाक रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 25 तारीख के दोपहर के बाद का समय कार्यों को करने हेतु उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Rashi Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में पूरी सावधानी से कार्य करने के उपरांत सफलता प्राप्त हो सकती है। आपका या आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। मामूली धन लाभ ही प्राप्त हो पाएगा। आपको अपने संतान से थोड़ा सहयोग प्राप्त हो सकता है।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख कार्यों के प्रति शुभ है। 19 और 20 तारीख को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सजकता बरतनी चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Rashi Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। अगर आप इस तरफ विशेष ध्यान देंगे तो ज्यादा मात्रा में भी धन प्राप्त हो सकता है। आपके संतान को थोड़ा सा कष्ट भी हो सकता है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं। आपको गर्दन और कमर के दर्द के प्रति सतर्क रहना चाहिए। यह बीमारी आपको या आपके जीवन साथी दोनों में से किसी एक को हो सकती है।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 तारीख कार्यों के करने के लिए उपयुक्त हैं। 21 और 22 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
यह भी पढ़ें : Budh Gochar 2026: शत्रु के घर में बुध का प्रवेश, किसकी बढ़ाएगा टेंशन, किसे मिलेंगी गुड न्यूज़, कब तक रहेगा असर
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us