Advertisment

Weekly Horoscope 16-22 February 2026: गाय को हरा चारा खिलाने से बनेंगे मेष के काम, वृष को कौन से उपाय दिलाएंगे सफलताा, पढ़ें मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 19-22 Ferbruary 2026  Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope 16-22 February 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: 16 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं  इस 16 से 22 फरवरी के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026). 

साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी धनु, मकर, कुंभ, मीन

साप्ताहिक ग्रह गोचर 

सूर्य गोचर (Surya Gochar) 

इस सप्ताह सूर्य, बुध, शुक्र और वक्री राहु कुंभ राशि में रहेंगे।

गुरु गोचर (Guru Gochar) 

इस सप्ताह गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। 

मंगल गोचर (Mangal Gochar) 

इस सप्ताह मंगल मकर राशि में रहेंगे। 

शनि गोचर (Shani Gochar) 

इस सप्ताह शनि मीन राशि में गोचर करेंगे।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह करियर के लिहाज से ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति अपने कार्यालय में उत्तम रहेगी। आपका प्रभाव सभी पर रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। उनका व्यापार अच्छा चलेगा। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। उनकी प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आ सकती है। आपके पास इस सप्ताह धन आने की संभावना है। आपकी संतान को लाभ हो सकता है, संतान का आपके सहयोग मिलेगा। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ दिन 

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख कार्यों को करने हेतु सफलता दायक है। 20 और 21 फरवरी को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। 

Advertisment

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह भाग्य से आपको भरपूर मदद मिलेगी। इसी सप्ताह आपके कर्म भाव में पांच ग्रहों का योग बन रहा है। जिसके कारण आपको अपने कार्यालय में विभिन्न प्रकार के अच्छे और बुरे परिणाम मिलेंगे। आपके पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। नेताओं के लिए भी यह सप्ताह सामान्य ही रहेगा। इस सप्ताह आपके पास कोई विशेष धन नहीं आ पाएगा। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें 

इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी हैं। 22 तारीख को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल 

अगर आपके पेट में पहले से कोई विकार है तो इस सप्ताह वह ठीक हो सकता है। व्यवसाईयों के लिए यह सप्ताह ठीक है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य है। नेताओं के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। दुर्घटनाओं से आप इस सप्ताह बड़े आराम से बचेंगे।भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा। 

Advertisment

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 फरवरी कार्यों को पूर्ण करने में मददगार है। 16 तारीख को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 

व्यवसाईयों का व्यवसाय इस सप्ताह अच्छा चलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह अपने समर्थन के बारे में ध्यान रखना चाहिए। भाग्य से आपको मामूली समर्थन प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन आने की उम्मीद है। 

Advertisment

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको बड़े सावधानीपूर्वक कार्यों को करना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 16-22 February: सिंह की लवलाइफ में आएगा मोड़! कन्या के लिए ये पांच दिन हो सकते हैं अशुभ, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Advertisment
Weekly Horoscope 16-22 February 2026 saptahik rashifal Astrology jyotish
Advertisment
चैनल से जुड़ें