Advertisment

Weekly Horoscope 16-22 February 2026: 20 और 21 फरवरी धनु के लिए लकी, मकर को उदर रोगों से मिलेगी मुक्ति, कुंभ-मीन साप्ताहिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 19-22 Ferbruary 2026 Saptahik Rashifal Dhanu Makar Kumbh Meen

Weekly Horoscope 16-22 Feb 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 16 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं  इस 16 से 22 फरवरी के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026). 

साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी धनु, मकर, कुंभ, मीन

साप्ताहिक ग्रह गोचर 

सूर्य गोचर 

इस सप्ताह सूर्य, बुध, शुक्र और वक्री राहु कुंभ राशि में रहेंगे।

गुरु गोचर 

इस सप्ताह गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। 

मंगल गोचर 

इस सप्ताह मंगल मकर राशि में रहेंगे। 

शनि गोचर 

इस सप्ताह शनि मीन राशि में गोचर करेंगे।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल:-

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं।

Advertisment

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उत्तम रहेगा। धन प्राप्त होने का योग है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जन प्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अगर आपके पेट में कोई समस्या है तो वह इस सप्ताह ठीक हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई ठीक रहेगी। आपको अपने संतान से मदद प्राप्त हो सकती है। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह कचहरी के कार्यों के लिए अच्छा है। आप अगर थोड़ा सावधानी से कार्य करेंगे तो आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके दिमाग के अंदर इस सप्ताह बहुत सारे विचार आएंगे। जिनके बारे में तथ्यों को पता करने के बाद ही आप कोई कार्यवाही करें।  संतान से इस सप्ताह आपको सुख प्राप्त हो सकता है। 

Advertisment

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित हैं। 16 तारीख को आपको सजग रहकर कार्यों को करना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सावधान रहना चाहिए। लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। धन आने का योग है। प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकती है। आपको अपने संतान के प्रति इस सप्ताह सजग रहना चाहिए। उसको कष्ट हो सकता है। 

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के संबंध में उपयुक्त हैं। 17, 18 और 19 तारीख को आपको सावधानी से ही कार्यों को करना चाहिए। 

Advertisment

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: 

jyotish Astrology daily horoscope dainik rashifal Rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें