Advertisment

Weekly Horoscope 15-21 December 2025: मेष के पास गलत रास्ते से धन आने के योग, वृष को आ सकते हैं विवाह प्रस्ताव, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 15-21 December 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Rashifal: 15 दिसंबर से शुरू हो रहा नया सप्ताह हो रहा है। ऐसे में नया सप्ताह और ग्रहों की चाल राशि चक्र की सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-15-21-December-2025-

Weekly Horoscope 15-21 December 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: 15 दिसंबर सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) 

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपको भाग्य से काफी मदद मिल सकती है। अगर आप चाहे तो आप लॉटरी या शेयर में अपना धन लगा सकते हैं। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात जैसा पहले था वैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख अच्छी है। इस दिन आपके कार्य सफल होंगे। 17, 18  तथा 19 तारीख को आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आपके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक रहेगा। उनके व्यापार में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह शांत रहने का है। उनको अपने बास से लड़ाई नहीं करना चाहिए। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 17 ,18 और 19 तारीख ठीक है। इन तारीखों में आप व्यापार के कार्यों में तथा प्रेम संबंधों को बढ़ाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहना चाहिए।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अति उत्तम है। उनको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको रक्त संबंधी शिकायत हो सकती है। इसके अलावा आपके पेट की तकलीफ कम हो सकती है। भाग्य से इस सप्ताह आपको  मदद नहीं मिलेगी।   आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को संपन्न करने के लिए उपयुक्त है।  17, 18 और 19 तारीख को आप अपने शत्रुओं को दबाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का  शुभ दिन रविवार है। 

Advertisment

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकेंगे। कचहरी के कार्यों में अगर आप सावधानी से कार्य करेंगे तो सफल भी हो सकते हैं। आपको भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। संतान से आपको बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। 17, 18 और 19 तारीख को आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है।‌‌ छात्रों की पढ़ाई में 17, 18 और 19 को सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 15-21 December 2025: सिंह की संतान के को मिलेगी तरक्की, कन्या के शत्रु होंगे परास्त, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 15-21 December 2025: धनु को उदर रोगों से मिलेगी राहत, मकर को कचहरी के कामों में मिलेगी सफलता, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Advertisment

saptahik rashifal 2025 Weekly Horoscope 15-21 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें