/bansal-news/media/media_files/2025/12/12/weekly-horoscope-15-21-december-2025-2025-12-12-11-18-28.jpg)
धनु, मकर, कुंभ, मीन
Weekly Horoscope 15-21 December 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal:15 दिसंबर सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal)
साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर धनु, मकर, कुंभ, मीन
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य आपका बहुत अच्छा रहेगा। पेट की तकलीफ भी कम होगी या समाप्त हो जाएगी। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक हैं। 17, 18 और 19 तारीख को कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं को भी आप आसानी से पराजित कर सकेंगे। गलत रास्ते से धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी। पेट की परेशानी आपको हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम मूलक है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल -
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपकी साथियों का आपको मामूली सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट होगा। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल -
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी पदस्थापना अच्छी जगह पर हो सकती है। भाग्य से आपको मामूली मदद मिलेगी। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी गिरावट हो सकती है। प्रतिष्ठा के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। 15 और 16 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। 17, 18 और 19 को भाग्य आपका साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
यह भी पढ़ें:
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें