Advertisment

Aaj ka Rashifal 3 March 2026: मेष वालों के अटके काम होंगे पूरे, वृष वाले धैर्य से करें काम, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal Chandra Grahan 3 March 2026 Daily Horoscope

Aaj ka Rashifal 3 March Chandra Grahan 2026 Purnima Mangalvar Tuesday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope:  3 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 3 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा पर चन्द्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026) रहेगा.  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को मेष, वृष, मिथुन, कर्क के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल

मेष राशि दैनिक राशिफल: 

aaj ka rashifal mesh

मंगलवार का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आने से मन प्रसन्न रहेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन बेवजह खर्च करने से बचना बेहतर रहेगा। परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा तथा जीवनसाथी का साथ आपको मजबूती देगा।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल:

aaj ka rashifal vrash rashi

मंगलवार का दिन धैर्य और संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में लगातार किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है और सहकर्मियों का सहयोग भी बना रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन रहेगा और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान और एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में संयम रखना लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : Chandra Grahan Rashifal 3 March 2026: सिंह राशि वाले ग्रहण से रहें सतर्क, कन्या पर बढ़ेगीं जिम्मेदारियां, तुला वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल

Advertisment

मिथुन राशि दैनिक राशिफल:

aaj ka rashifal mithun rashi

मंगलवार का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी और समझदारी लोगों को प्रभावित करेगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी और छोटे-मोटे लाभ मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और मित्रों से कोई उपयोगी बातचीत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक सोच बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से बचना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि दैनिक राशिफल:

aaj ka rashifal kark rashi

मंगलवार आपको भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी होगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan Rashifal 3 March 2026: चंद्र ग्रहण पर धनु को आर्थिक लाभ के योग, मकर का करना होगा परिश्रम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Advertisment
jyotish Astrology dainik rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें