Advertisment

Aaj ka Rashifal 2026: सिंह को आज मिल सकता है धन, हर फैसला सोच-समझकर लें कन्या, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 March 2026 Somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  9 मार्च को  ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
anjali pandey
new poster 1

Aaj ka Rashifal 9 March 2026 Somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  9 मार्च को  ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 5 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पर  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि सोमवार को सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

Rashifal GFX (5)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। आज किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं   नया काम शुरू करने के लिए आज का समय अनुकूल है। आज रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते भी बेहतर होंगे। आज आपका शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 5 है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल

Rashifal GFX (8)

कन्या राशि वाले आज हर फैसला सोच-समझकर लें। किसी की बातों में आकर आज आप जल्दबाजी में निर्णय न लें। नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लें, वरना नुकसान हो सकता है। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें और किसी पर ज्यादा यकीन न करें। परिवार में पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आज आपका शुभ रंग गहरा हरा और शुभ अंक 7 है।

तुला राशि दैनिक राशिफल 

Rashifal GFX (7)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आज नई संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के योग हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है। आज आपका शुभ रंग हल्का नीला और शुभ अंक 8 है।

Advertisment

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल

Rashifal GFX (9)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए राहत और प्रगति लेकर आएगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में नई साझेदारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आज आपका शुभ रंग मैरून और शुभ अंक 9 है।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 2026: धनु को कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग, कुंभ वाले सतर्क रहें, मकर-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 March Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें