/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/new-poster-1-2026-03-08-17-18-53.jpg)
Aaj ka Rashifal 9 March 2026 Somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 9 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 5 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पर मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि गुरुवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
धनु राशिफल 9 मार्च 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/rashifal-gfx-2026-03-08-17-12-25.jpg)
धनु राशि वालों के लिए आज लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। ऐसे इस दौरान अपने स्वास्थ्य और सामान का विशेष ध्यान रखें। आज आपकी कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। वहीं पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। आज अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आज आप माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 है।
मकर राशिफल 9 मार्च 2026 ( Capricorn Horoscope Tomorrow)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/rashifal-gfx-2-2026-03-08-17-13-37.jpg)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। ऐसे में पारिवारिक और व्यापारिक समस्याओं के कारण तनाव महसूस हो सकता है। वहीं व्यापार में थोड़ी आर्थिक गिरावट आ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी है। धन के लेनदेन में सावधानी रखें। साथ ही परिवार के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आज आपका शुभ रंग गहरा नीला और शुभ अंक 10 है।
कुंभ राशिफल 9 मार्च 2026 ( Aquarius Horoscope Tomorrow)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/rashifal-gfx-3-2026-03-08-17-15-01.jpg)
कुंभ राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे कानूनी परेशानी भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। शेयर बाजार या फिर बड़े निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आज आपका शुभ रंग काला और शुभ अंक 11 है।
मीन राशिफल 9 मार्च 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/rashifal-gfx-4-2026-03-08-17-17-28.jpg)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार और व्यवसाय के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कोई बड़ी पार्टनरशिप डील फाइनल हो सकती है, जिससे आय के नए रास्ते खुलेंगे। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है और घर में खुशियों का माहौल रहेगा। शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 12 है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us