Advertisment

Aaj ka Rashifal 9 February 2026: मेष को व्यापार में लाभ के योग, वृष स्वास्थ्य को लेकर बरते सावधानी, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 Feb 2026 Somvar Monday Mesh Vrash Mithun Kark  Dainik Rashifal Daily Horoscope: 9 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (44)

Aaj ka Rashifal 9 Feb 2026 Somvar Monday Mesh Vrash Mithun Kark  Dainik Rashifal Daily Horoscope: 9 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 फरवरी  को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि सोमवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने जरूरी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही किसी नए काम में सफलता मिल सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी और किसी करीबी से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 और रंग लाल रहेगा। उपाय के लिए हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 

वृषभ राशि वालों को आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज के दौरान किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाए रखें, खासकर कार्यस्थल पर। नया काम शुरू करने से पहले अपने साथी या परिवार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य और शांति बनाए रखें, वरना बात बढ़ सकती है। आज का आपका भाग्यशाली अंक 6 और रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए आज आप  माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए आज लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी है। किसी जरूरी काम में रुकावट आ सकती है, जिससे मन परेशान होगा, हालांकि हालात जल्द सुधरेंगे। व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार में हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन किसी अपने का सहयोग आपको संभाल लेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और  रंग हरा रहेगा। उपाय के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

Advertisment

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। धार्मिक यात्रा या फिर किसी शुभ स्थान पर जाने का अवसर मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार में नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है और किसी बड़ी डील से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और आपसी तालमेल मजबूत होगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 2  रहेगा और रंग क्रीम रहेगा। उपाय के लिए  शिवलिंग पर जल अर्पित करें। 

ये भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 9 February 2026: सिंह को मिल सकती है खुशखबरी, व्यापार में जोखिम लेने से बचें कन्या, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 9 Feb 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें