/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/new-poster-1-43-2026-02-08-16-24-15.jpg)
Aaj ka Rashifal 9 Feb 2026 Somvar Monday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 9 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि सोमवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। साथ ही व्यापार में किसी बड़ी डील से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए वाहन की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं। आज का भाग्यशाली अंक 1 और रंग सुनहरा रहेगा उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। वहीं कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। व्यापार में बड़े जोखिम लेने से बचें, क्योंकि नुकसान हो सकता है। पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बोलने में संयम रखें और शांत रहकर फैसले लें। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और रंग हल्का हरा रहेगा। उपाय के लिए हरी मूंग का दान करें।
तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज किसी खास काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। किसी अपने को लेकर चिंता मन में रह सकती है, इसलिए अपनों के साथ समय बिताएं। व्यापार में नुकसान की आशंका है, लेकिन परिवार का सहयोग आपको भावनात्मक सहारा देगा। आज का भाग्यशाली अंक 6 और रंग गुलाबी है। उपाय के लिए आप माता दुर्गा की पूजा करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। आज का भाग्यशाली अंक 9 और रंग मरून है। उपाय के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us