Advertisment

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: सप्ता​ह का आखिरी दिन किसके लिए होगा खास, शनिवार का दिन किसे शुभ किसे अशुभ पढ़ें दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 7 March 2026 Daily Horoscope

Aaj ka Rashifal 7 March 2026 Mesh to Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:7 मार्च को  ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 7 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पर  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शनिवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

मेष राशि दैनिक राशिफल 

शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। कामकाज में थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। लेकिन धीरे-धीरे काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। अपने काम पर पूरा फोकस करें। पैसों को लेकर आपके खर्च बढ़ सकते हैं। फिजूल खर्च से बचना होगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। खानपान पर ध्यान दें। 

वृषभ राशि दैनिक राशिफल 

वृषभ राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है। कामकाजी लोगों को अच्छे मौके आएंगे। मेहनत का परिणाम आपको मिलने लगेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार का सहयोग भी आपको मिलेगा। रिश्तों में समझदारी बनाए रखने से माहौल अच्छा रहेगा। सेहत आपकी सामान्य रहेगी। 

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों को करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। आपको कई नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी पहले से ठीक ही रहेगी। हो सकता है आपका कोई पुराने अटका काम जल्द पूरा हो जाए। परिवार के साथ आपको समय बिताने का भी मौका मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी आपको हो सकती है। 

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। करियर में आपको नए मौके भी  मिलेंगे। हालांकि आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय ठीक रह सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिति ठीक रह सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों को शनिवार को कामकाज में सतर्क रहने की जरूरत है। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव की आशंका दिख रही है। धैर्य बनाए चलें। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। परिवार के साथ वाद विवाद समाप्त होंगे। सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन मेहनत कराने वाला रहेगा। कामकाज में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

Advertisment

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन ठीक रह सकता है। कामकाज में सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रह सकती है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल  

शनिवार वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें और बजट पर ध्यान दें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रह सकता है। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करने से कई उलझनें दूर हो सकती हैं। रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

धनु राशि दैनिक राशिफल  

धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। कामकाज में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही खर्च करें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है।

Advertisment

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन उत्साहजनक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास अच्छे नतीजे दे सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति भी संतुलित रहने के संकेत हैं। सेहत के प्रति सजग रहना जरूरी होगा।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को शनिवार परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। घर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की योजना बन सकती है। कामकाज के लिहाज से दिन सामान्य रह सकता है। पैसों के मामले में जल्दबाजी या जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन संतुलित और सामान्य रह सकता है। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम आसान हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है और स्वास्थ्य भी सामान्य रहने की संभावना है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: होली में रायपुर में छलका जाम: चार दिन में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब गटकी, विदेशी शराब की मांग बढ़ी

jyotish Astrology aaj ka Rashifal 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें