/bansal-news/media/media_files/2025/12/06/aaj-ka-rashifal-7-dec-2025-ravivar-sunday-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-2025-12-06-16-09-36.jpg)
Aaj Ka Rashifal 7 Dec 2025 Ravivar Sunday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 7 दिसंबर 2025 रविवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन कुछ समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव दे सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए सचेत रहें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। खानपान पर नियंत्रण करने की सलाह दी जा रही है। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें तो ही आपके लिए बेहतर होगा। मन की बात किसी और से शेयर न करें। व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। संडे ​के लिए आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों के लिए रविवार का मिलाजुला रहेगा। हो सकता है नए काम की शुरुआत के लिए आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ जाए। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मतभेद समाप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य होगी। आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माता लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के घर मेहमान का आगमन हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी से आपके मतभेद दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर रहेगा। बड़े निवेश करने की प्लानिंग कर सते हें। आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में गाय को हरी घास खिलाने से लाळा होगा।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए ​रविवार का दिन बेहद शुभ रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। पुराने काम में बदलाव हो सकता है। साझेदारी के काम में आपको सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको बड़ा निवेश लाभ दे सकता है। आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको चावल का दान करने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें