/bansal-news/media/media_files/2025/12/06/aaj-ka-rashifal-7-dec-2025-mangalvar-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-2025-12-06-15-39-06.jpg)
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025 Sunday Ravivar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 7 दिसंबर 2025 रविवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा। 7 दिसंबर को आपके बने नए लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। किसी पर अत्यधिक विश्वास करने से पहले आपको सोच विचार कर लेना चाहिए। स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत रहेगी। रविवार के लिए आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य देव को जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए संडे का दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए सतर्क रहें और व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहने की कोशिश करें। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध भी मधुर होंगे। किसी से आपका विवाद हो सकता है। यदि व्यापार है तो सामान्य रहेगा। हो सकता है कहीं बड़ा निवेश करने का विचार करें। पर इसके लिए पहले विचार कर लें वरना नुकसान हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। संडे को आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योति​षीय उपाय में आपको मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला वालों के लिए ​रविवार का दिन प्रतिकूल रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है। किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचना भारी नुकसान हो सकता है। लकी नंबर 6 लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिष उपाय में आपको माँ दुर्गा को लाल सिंदूर अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश में आपको लाभ होगा। आप 7 दिसंबर को प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। बच्चों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। आपका कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। लकी नंबर 7 और लकी कलर काला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने से लाभ होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें