Advertisment

Aaj ka Rashifal 6 March 2026: सिंह वाले छोटी छोटी बातों पर पंगा लेने से बचें, कन्या को समय पर काम करने की डालनी होगी आदत, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 6 March 2026  Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal astrology Hindi news

Aaj ka Rashifal 6 March 2026 Shukravar Friday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  6 मार्च को  होली भाई दूज का त्यौहार मनाया जाएगा. ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। 

Advertisment

हिन्दू पंचांग के अनुसार 6 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पर  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार को सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक  के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

शुक्रवार का दिन सिंह राशि वालों का दिन शुभ रहेगा। आपको छोटी छोटी बातों पर दूसरों के टक्कर में पड़ने की जरूरी नहीं है। आपको टीम वर्क के साथ काम करना होगा। इससे आपके काम जल्दी होंगे। जब आप बडप्पन दिखाकर दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों को शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। किसी भी काम को समय पर करने की आदत आपको डालनी होगी। भले ही उसे परफेक्ट तरीके से न कर पाएं। आपको छोटी-छोटी बातों में ज्यादा समय लगाने की जरूरत नहीं है। काम समय पर होगा तो लोग आपसे खुश रहेंगे। 

Advertisment

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों को शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर किसी से बराबरी करने की आअदत छोड़ दें। लोगों को अपने मन की बात समझाने के लिए कुछ तरीका अपनाना होगा। साफ और विनम्र तरीके से अपनी बात कहने की आदत डालें। 

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वाले को अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जा रही है। आप अपने आइडिया किसी क साथ शेयर नहीं करने की सलाह दी जा रही है। सही समय आने पर ही कदम उठाएंगे तो लाभ होगा। चुपचाप योजना बनाना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 6 March 2026: परेशानी से छुटकारा पाने के लिए धनु वाले करें ये काम, रुकावटों के बाद भी बनेंगे मकर के काम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Advertisment

jyotish Astrology Rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें