/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/aaj-ka-rashifal-6-march-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-2026-03-05-15-30-16.jpg)
Aaj ka Rashifal 6 March 2026 Shukravar Friday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 6 मार्च को होली भाई दूज का त्यौहार मनाया जाएगा. ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 6 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पर मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार 6 मार्च का दिन आपके कार्य में बदलाव लेकर आएगा। आपको अपने काम को करने के समय या रूट में थोड़ा बदलाव लाना होगा। इससे आपको परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। छोटी-छोटी बदलाव से दिन आसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आपको बाहरी खाने से बचें। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मकर राशि दैनिक राशिफल (Makar Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। काम में रूकावटें तो आएंगी तो लेकिन काम पूरे होते रहेंगे। अनुशासन के साथ काम करेंगे तो आपके काम पूरे होंगे। किसी तरह की परेशाननी आए तो इसमें आपको परिवार की मदद लेनी पड़ेगी। शाम को आपको गुड न्यूज मिल सकती है।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल (Kumbh Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए किसी पुरानी समस्या से निजाद मिल सकता है। नया और अलग तरीका अपनाएंगे तो आपके लिए लाभकारी रहेगा। रचनात्मक कार्य से आपके काम में प्रोडक्टिविटी आएगी। नई सोच आपको अच्छा समाधान दे सकता है। अगर लगातार काम कर रहे हैं बीच में ब्रेक लेना जरूरी है। संगीत या लेखन कार्य से जुड़े हैं तो आपका मन लगेगा। सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। गर्मियों के दिनों में आपको पर्याप्त पानी पीने से लाभ होगा।
मीन राशि दैनिक राशिफल (Meen Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। आपको थोड़ा समय अपने लिए भी देना होगा। टहलने में समय दें। इससे आपका दिमाग और मन शांत रहेगा साथ ही काम भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे। किसी भी काम पर सच्चाई के साथ आगे बढ़ेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us