Advertisment

Weekly Horoscope 9-15 March 2026: सिंह वालों को व्यापार में उत्तम रहेगा सप्ताह , कन्या वाले विरोधियों को करेंगे परास्त, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 9-15 March 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope 9-15 March 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: मार्च सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं इस 9 से 15 मार्च के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026). 

सिंह राशि दैनिक राशिफल:-

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जन प्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सावधान रहने का है। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई विशेष लाभ नहीं हो पाएगा। आप अपने परिश्रम पर विश्वास करें। कम धन आने की उम्मीद है। 

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 तारीख ठीक है। 14 और 15 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए। 

Advertisment

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल:-

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। प्रेम के नए-नए संबंध भी बढ़ सकते हैं। विवाह के नए-नए संबंध आएंगे। आपका प्रेम संबंध में भी वृद्धि होगी। शत्रुओं को आप इस सप्ताह आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सावधान रहने का है। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ दिन 

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। 9, 10 और 11 तारीख को आपको अपने भाई बहनों और अपने पराक्रम के प्रति सावधान रहना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। 

साप्ताहिक उपाय 

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि दैनिक राशिफल:-

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और माता-पिता जी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही ठीक रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रयास करने पर समाप्त भी हो सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। आपको अपने संतान का बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। 

Advertisment

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें 

10 और 11 तारीख को आपको धन के प्रति सतर्क रहना चाहिए। 14 और 15 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु अनुकूल हैं। 14 और 15 तारीख को  आपके अधिकांश कार्य सफल हो सकते हैं। 

साप्ताहिक उपाय 

सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल:-

इस सप्ताह आपके संतान को लाभ होगा। संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह अगर आप कोई परीक्षा देंगे तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए।  जनप्रतिनिधियों के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं है। व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक है। 

Advertisment

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 तारीख कार्यों के संपन्न करने के लिए शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 9-15 March 2026: धनु को कड़वे शब्द बोलना पड़ सकता है भारी, मकर को 14 और 15 मार्च रहेगी लकी, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

jyotish Astrology saptahik rashifal Aaj ka rashifal Weekly Horoscope 9-15 March 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें