/bansal-news/media/media_files/2026/02/05/aaj-ka-rashifal-6-feb-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-daily-horoscope-2026-02-05-17-29-29.jpg)
Aaj ka Rashifal 6 February 2026 Friday Shukravar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 5 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 6 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल
मेष वालों के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। 6 फरवरी का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी देने वाला रहेगा। नौकरी में भी आपकी कार्यकौशलता बढ़ेगी। हो सकता है बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे दें। आपके कई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। दूसरे कार्यों में भी आपकी काफी रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रहे आपके संबंधों में चल रहा मनमुटाव दूर हो सकता है। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा धन आपको प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन उलझने पैदा कर सकता है। बढ़ते खर्चों पर आपको ध्यान देना होगा। सुख समृद्धि की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको कुछ प्रयास करने होंगे। किसी से चल रहा विवाद दूर हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार 6 फरवरी का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यदि कोई जमीन-जायदाद से संबंधी विवाद उलझा है तो वह सुलझ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव की सोच रहे है। तो समय अच्छा है। भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचना है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us