Advertisment

Aaj ka Rashifal 6 February 2026: धनु वाले जल्दबाजी में न लें निर्णय, मकर के लिए लकी होगा शुक्रवार कुंभ मीन दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 6 Feb Dhanu makar kumbh meen dainik rashifal daily horoscope

Aaj ka Rashifal 6 Feb 2026 Friday Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  5 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 6 फरवरी  को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि  शुक्रवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 

aaj ka rashifal dhanu rashi

धुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी तरह के निर्णय लेने से बचना होगा। अगर आप प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल करने वाले हैं तो वो होते-होते अटक सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। इसलिए जरा सी भी समसया होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

मकर राशि (Capricorn)  दैनिक राशिफल 

aaj ka rashifal makar rashi

मकर वालों के लिए शुक्रवार का दिन लकी रहेगा। आपकी इनकम बढ़ने से मन खुश रहेगा। हालांकि इसके साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आपके कामों में 6 फरवरी को उतार चढ़ाव आ सकता है। संतान को तरक्की को देखकर आप खुश रहेंगे। 

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 

aaj ka rashifal kumbh rashi

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन कुछ खास रहेगा। अभी तक जीवनसाथी के साथ यदि कोई टेंशन चल रही थी तो वह दूर हो सकती है। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आपको अपनी इनकम और एक्सपेंड में बेलेंस करके रखना होगा। लंबे समय तक चलने वाली योजनाओं पर फोकस होगा। 

Advertisment

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 

aaj ka rashifal kumbh rashi

मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन लंबे समय से चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई काम अधूरा है तो वह पूरा हो सकता है। अविवाहतों के विवाह में आ रही परेशानियां दूर होंगीं। करियर को लेकर अगर कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो आपको इसमें पहले बहुत सोच समझकर निर्णय लेना होगा। 

यह भी पढ़ें: Powerful Shiv Mantra: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, करियर में चाहिए उछाल, तो जरूर करें शिवजी के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप 

jyotish Astrology daily horoscope dainik rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें