Aaj ka Rashifal 6 December 2025: सिंह को मिलेगा किस्मत का साथ, काली उड़द के दान से बनेंगे कन्या के काम, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 Dec 2025  Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 6 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Aaj ka Rashifal 6 Dec  2025 Mangalvar Singh Kanya tula Vrashchik  Dainik Rashifal

Aaj Ka Rashifal 6 Dec 2025  Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 6 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल। 

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

शनिवार को किस्मत आपका साथ तो देगी, लेकिन मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ेगी। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए बोलचाल में थोड़ा संयम रखें। सामाजिक कामों में सक्रिय रहेंगे और रिश्तेदारों से चल रही दूरी को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। दोस्तों से फायदा मिलने के संकेत हैं। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्यदेव को गुड़ मिला जल अर्पित करने से लाभ होगा। आपका भाग्यशाली अंक 1 और भाग्यशाली रंग सुनहरा रहेगा। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

आज भाग्य और मेहनत दोनों मिलकर आपको अच्छे नतीजे देंगे। किसी परेशानी का हल मिल जाने से मन हल्का रहेगा। काम और व्यापार में ईमानदारी से किए गए प्रयास सफल होंगे। जरूरतमंद की मदद का अवसर मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। शादीशुदा लोगों का दिन मिठास से भरा रहेगा।  ज्योतिषीय उपाय में काली उड़द का दान करें। आपकाभाग्यशाली अंक  7 और लकी कलर नीला रहेगा। 

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 8-14 December 2025: सिंह के लिए 10-11-12 दिसंबर होगा लकी, कन्या को सहकर्मियों का मिलेगा सहयोग, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि दैनिक राशिफल 

आज कामकाज में फायदा होने और कोई शुभ खबर मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बनेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद और आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी जरूरी काम से पार्टनर के साथ शॉपिंग जाने का संयोग भी बन सकता है। ज्योतिषीय उपाय में मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाने से लाभ होगा। भाग्यशाली अंक 4 भाग्यशाली रंग पिंक रहेगा। 

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

शनिवार का आपके लिए मौके लेकर आया है। की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कपड़े और निर्माण से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में भाग्य आपका साथ देगा और पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। दोस्तों या मेहमानों का घर आना संभव है। ज्योतिषीय उपाय में आपको पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। आपका भाग्यशाली अंक 8 और भाग्यशाली रंग महरून रहेगा। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 6 December 2025: धनु के आर्थिक प्रयास होंगे सफल, मकर को तनाव से मिलेगी मुक्ति, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article