/bansal-news/media/media_files/2025/12/05/weekly-horoscope-8-14-december-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-saptahik-rashifal-2025-12-05-12-20-38.jpg)
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 8-14 Dec 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: 8 दिसंबर सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2025)
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Singh Weekly Horoscope 2025)
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धन आने की भी उम्मीद की जा सकती है। आपके संतान की उन्नति होगी। उसका काम ठीक चलेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 दिसंबर की दोपहर तक का समय कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 8 और 9 दिसंबर को सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Kanay Weekly Horoscope 2025)
इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके व्यापार में थोड़ी कमी हो सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 दिसंबर कार्यों को करने के लिए फलदायक है। 10, 11 और 12 की दोपहर तक आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
यह भी पढ़ें: सिंह को नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ, कन्या को नौकरी में रहेगी भागादौड़ी, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Tula Rashi Weekly Horoscope 2025) -
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपकी संतान को थोड़ी सी परेशानी भी हो सकती है। भाग्य से आपको मामूली मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 दिसंबर कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक हैं। 12 दिसंबर की दोपहर के बाद से 13 और 14 दिसंबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब छात्रों को पुस्तक का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल -(Vrashchik Rashi Weekly Horoscope 2025)
इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। धन आने की उम्मीद है। भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी। आपको अपने संतान से मामूली सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए । पअगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह आपको सतर्कता के साथ कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 दिसंबर की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए लाभकारी हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान दें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें