/bansal-news/media/media_files/2025/12/05/aaj-ka-rashifal-6-dec-2025-shanivar-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-2025-12-05-16-09-23.jpg)
आज का राशिफल धनु मकर कुंभ मीन दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6 Dec 2025 Shanivar Saturday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 6 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल।
धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन काम में सुकून और सफलता दिलाएगा। जिस चीज की लंबे समय से इच्छा रखे थे वो बहुत जल्द पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास सफल होंगे। अनचाहे खर्चों से आप परेशान रहेंगे। परिवार में छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपको मिलेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको जरूरतमंदों को भोजन कराने की सलाह दी जा रही है। शनिवार के लिए आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पीला रहेगा।
मकर राशि दैनिक राशिफल (Makar Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए शनिवार दिन सामान्य रहेगा। आप मानसिक तनाव से मुक्त होकर अपने काम पर ध्यान देंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आय व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है। शनिवार के लिए आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर काला रहेगा।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल (Kumbh Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। हो सकता है आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी हो जाए। घर के लिए सुख-सुविधा वाली चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। पिता से आपको सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको विशेष लाभ मिल सकता है। विशेष रूप से किराना व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शनिवार को आपका लकी नंबर 11 और लकी कलर आसमानी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिव मंदिर में नीले फूल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
मीन राशि दैनिक राशिफल (Meen Rashifal)
मीन राशि वालों को मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शनिवार को आपको विवादों से दूर रहने से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। आपको शनिवार 6 जनवरी को रुका धन मिल सकता है। इसमें आपको मित्र की सहायता प्राप्त हो सकती है। यदि आप लंबे समय से बीमार चल रहे थे तो उसमें आपको सुधार देखने को मिलेगा। धार्मिक और पारिवारिक कार्यों में आप शामिल हो पाएंगे। दान-पुण्य करने का मौका मिलेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु को पीली तुलसी की माला चढ़ाने से लाभ होगा। 6 दिसंबर के लिए आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर पीला रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें