/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/aaj-ka-rashifal-5-feb-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-daily-horoscope-2026-02-04-16-11-05.jpg)
Aaj ka Rashifal 5 Feb 2026 Guruvar Thrusday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 5 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 5 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि गुरुवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन व्यवसाय के लिहाज से खास रहने वाला है। आपके जीवन में आय के नए अवसर मिल सकते हैं। पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है। वाहन आपको सावधानी से चलाने की सलाह आपको दी जा रही है। हालांकि आपको प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभकारी होगा।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन काम और परिवार दोनों में संतुलन बनाकर चलने की सलाह दे रहा है। आपको बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज प्राप्त हो सकता है। राजनीति या सरकारी काम से आपको फायदा होने के योग बन रहे हैं। पैसों से संबंधित आपकी समस्याएं दूर होंगीं।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए 5 फरवरी का दिन परिवार का साथ दिलाएगा। भाई-बहनों का आपको साथ मिलेगा। ये भी हो सकता है कि आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिले। यदि आप घर परिवार से जुड़ा निर्माण कार्य कराना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जरूरत पड़ने पर आपको कहीं से आर्थिक सहायता मिल सकती है।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों को गुरुवार का दिन समझदारी से फैसले लेने की सलाह दे रहा है। हालांकि आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। संतान आपकी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।अगर बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें :Surya Gochar 2026: सूर्य किसकी चमकाएंगे किस्मत, 13 मार्च तक का समय किसके लिए होगा लकी, चेक करें अपनी राशि
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us