/bansal-news/media/media_files/2025/12/03/aaj-ka-rashifal-4-dec-2025-guruvar-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-2025-12-03-16-37-18.jpg)
Aaj Ka Rashifal 4 Dec 2025 Guruvar Thursday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 3 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। दिन तनाव देने वाला रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। आपके काम में रुकावटें डालने की कोशिश करेंगे। इसलिए हर कदम पर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कामकाज में मन भटकेगा। छोटी-सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान करा सकती है इसलिए सतर्क रहें। सेहत में गिरावट आएगी। सिरदर्द और थकान महसूस होगी। व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 4 दिसंबर को आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।
वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। आपको नए काम की शुरुआत के लिए हो सकता है लंबी यात्रा करनी पड़े। दोस्तों की मदद से आपके काम सफल होंगे। पारिवारिक तनाव कम होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कोई बड़ा फाइनेंशियल निर्णय लेने के लिए समय ठीक नहीं है। गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल
मिथुन वालों के घर 4 दिसंबर को मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। लंबी यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। बड़े स्तर पर निवेश का मन आपके मन में आएग। जो आपको भविष्य में फायदा दिलाएगा। ज्योतिषीय उपाय में आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पुराने कामों में बदलाव करने के लिए अपको अपने पार्टनर की मदद मिलेगी। अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए समय सही है। ये आपको सीधा लाभ देगा। 4 दिसंबर को आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर क्रीम रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में चावल दान करने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें