Advertisment

Aaj ka Rashifal 4 Dec 2025: सिंह वाले नए काम की शुरुआत में रहें सतर्क, कन्या के लिए चुनौतियां लेकर आएगा गुरुवार, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 Dec 2025 Guruvar Thursday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 4 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 4 Dec  2025 Mangalvar Singh Kanya tula Vrashchik  Dainik Rashifal

Aaj Ka Rashifal 4 Dec 2025 Guruvar Thursday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 4 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल। 

Advertisment

सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्क भविष्य में बड़े अवसर दिला सकते हैं। नई शुरुआत से पहले परिस्थितियों को समझ लें। किसी पर आंख मूदकर भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन मजबूत रहेगा। आपको लाभ के मौके प्राप्त होंगे। 4 दिसंबर के लिए आपका नंबर 1 और लकी कलर नारंगी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्योदय के समय जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार दिन कुछ चुनौतियाँ लेकर आएगा। आपकी व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। नया निवेश करने में जल्दबाज़ी में न करें। किसी बात को लेकर गलत निर्णय आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय आपका सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। प्रॉपर्टी या कागज़ी मामलों में विवाद की स्थिति आ सकती है। धैर्य से काम करें। आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल 

तुला राशि वाले दिन को भारी महसूस हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देने की सलाह आपको दी जा रही है। अचानक आर्थिक मदद की भी मांग हो सकती है। अनावश्यक खर्च या नुकसान हो सकता है। आपको सतर्क रहना पड़ेगा। जिस काम की जरूरत नहीं उसमें ऊर्जा और पैसा लगाने से बचना होगा। 4 दिसंबर को आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में माता दुर्गा के मंदिर में मिठाई चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों  के लिए दिन शुभ संकेत ला रहा है। कामकाज में आपको कोई  बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है। हो सकता है आपका कोई रुका और अधूरा काम पूरा हो सकता है। इससे मन हल्का रहेगा। निवेश से आपको लाभ हो सकता है। पुराने सपने साकार हो सकते हैं। 4 दिसंबर के लिए​ आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर मरून रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिवजी को जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 4 Dec 2025: धनु को यात्रा से लाभ के योग, मकर को बड़े फैसलों के लिए समय अनुकूल, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal aaj ka rashifal 4 Dec 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें