Advertisment

Weekly Horoscope 2-8  March 2026: गाय को हरा चारा खिलाने से बनेंगे सिंह के काम, कन्या को आएंगे शादी के प्रस्ताव, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
weekly Horoscope 2-8 March  Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope 2-8  March 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal:  2 मार्च सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं  इस 2-8  मार्च के  बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026).

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से सामान्य मदद ही मिल पाएगी। थोड़े बहुत धन की उम्मीद की जा सकती है।  भाई बहनों के साथ संबंधों में कोई विशेष प्रगति नहीं होगी,अर्थात जैसे संबंध चल रहे हैं वैसे ही रहेंगे। कर्मचारियों को उनके सहकर्मियों की मदद मिलेगी।

साप्ताहिक शुभ अशुभ दिन 

इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा यकीन करना पड़ेगा। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए दो, तीन और चार तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

Advertisment

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल 

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि एवं नए प्रेम संबंध बनना भी संभव है। आपके माता-पिता और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में ध्यानपूर्वक कार्य करने से सफलता मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ दिन 

इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। दो-तीन और चार के दोपहर तक का समय सावधान रहने का है।

साप्ताहिक उपाय 

 इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी का पूजन करें।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपका,आपके जीवन साथी का और माता जी तथा पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। आपको इस सप्ताह अपने पुत्र पर ध्यान देना चाहिए। छात्रों की पढ़ाई में काफी उथल-पुथल रहेगी। शत्रुओं से संधि करने का यह सबसे अच्छा समय है। अगर आपके कोई शत्रु हैं तो आपको इस  समय संधि के लिए प्रयास करना चाहिए।  कचहरी के कार्यों में कोई भी रिस्क न लें।

साप्ताहिक शुभ अशुभ दिन 

इस सप्ताह आपके लिए सात और आठ मार्च किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक हैं। चार-पांच और 6 तारीख को आपको होशियार रहकर कार्यों को करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह आपके पुत्र के लिए काफी अच्छा रहेगा। उसको तरक्की मिल सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। कर्मचारीयों और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। उनको अपने साथियों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। उनके प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है।

साप्ताहिक शुभ अशुभ दिन 

इस सप्ताह आपके लिए 2-3 और 4 तारीख कार्यों को करने के लिए शुभ हैं। सात और 8 तारीख को आपको कोई भी कार्य बहुत सजगता पूर्वक करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2-8 February 2026: धनु राशि के अधिकारी इस सप्ताह रहें सतर्क, 2-3-4 मार्च को किसे रहना है सतर्क, पढ़ें मकर-कुंभ-मीन साप्ताहिक राशिफल

jyotish Astrology saptahik Rashifal 2026 Weekly Horoscope 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें