Advertisment

Aaj ka Rashifal 2026: उत्साह में आकर अहंकार से बचें मेष,वृष अच्छे सुझाव को न करें नजरअंदाज, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

author-image
anjali pandey
new poster 1 (31)

Aaj ka Rashifal 3 Feb 2026 Tuesday Mangalvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 3 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 3 फरवरी  को  फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।  

Advertisment

मेष, वृष, ​मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों का आज का दिन आत्मविश्वास और जोश से भरा रहेगा। उच्च के मंगल देव की कृपा से आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी, जिससे आप बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को भी आसानी से सुलझा पाएंगे। इसके साथ ही आपकी क्रिएटिविटी आज सबको प्रभावित करेगी, लेकिन ध्यान रखें कि उत्साह में आकर अहंकार या फिर दूसरों पर हावी होने की प्रवृत्ति न आए, वरना ऑफिस में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। करियर में आपकी विजिबिलिटी बढ़ेगी और आपके आइडियाज सीनियर मैनेजमेंट को पसंद आएंगे। आज आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर लाल रहेगा। 

वृष राशि दैनिक राशिफल 

वृषभ राशि वालों का आज का दिन शांति और स्थिरता का संदेश लेकर आया है। बृहस्पति और शुक्र के प्रभाव से आपके कार्यों को बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही आपकी व्यावहारिक सोच और धैर्य कठिन से कठिन काम को भी आसान बना देंगे। हालांकि आज आप थोड़े जिद्दी हो सकते हैं, जिससे काम में थोड़ी मुश्किल आ सकती है, इसलिए किसी अच्छे सुझाव को नजरअंदाज न करें। करियर में आपकी ईमानदारी और विश्वसनीयता आपकी पहचान बनेगी, भले ही परिणाम तुरंत न दिखें, लेकिन यह भविष्य की सफलता की मजबूत नींव रखेगा। आज आपका  लकी नंबर 6 और लकी कलर हरा है। उपाय के रूप में माता लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं और कुछ पल आत्म-चिंतन करें।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वाले आज का दिन जिज्ञासु और सहज ज्ञान से भरे रहेंगे। बुधदेव की अनुकूल स्थिति के कारण आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतरीन रहेंगी, जिससे मीटिंग्स और डील्स में सफलता मिलेगी। आज अनजाने में बोले गए शब्द दूसरों को आहत कर सकते हैं, इसलिए बोलने से पहले सोचें। आज आपको आपने करियर में नेटवर्किंग से फायदा होगा और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज निवेश करने के बजाय पुराने हिसाब-किताब और दस्तावेजों की जांच करना बेहतर रहेगा। आज आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर पीला रहेगा। उपाय के तौर पर गौ माता को हरा चारा खिलाएं और “ॐ बुधाय नमः” का 11 बार जाप करें।

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी आकर्षक और प्रभावशाली रहेगा। चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। सुबह का समय आत्म-चिंतन और खुद से जुड़ने के लिए बेहतरीन रहेगा। आपकी सहानुभूति और दूसरों को समझने की क्षमता टीमवर्क में आपको लोकप्रिय बनाएगी। वहीं आज दूसरों की बातों को जल्दी दिल पर ले सकते हैं, इसलिए खुद पर संदेह न करें। आज आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद है। उपाय के रूप में पीपल के पेड़ पर दूध मिला हुआ जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:Aaj ka Rashifal: सिंह वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, कन्या के लिए अच्छे नहीं संकेत, आज के राशिफल में तुला, वृश्चिक के लिए क्या है ग्रहों की चाल

Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें