Advertisment

Aaj ka Rashifal: सिंह वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, कन्या के लिए अच्छे नहीं संकेत, आज के राशिफल में तुला, वृश्चिक के लिए क्या है ग्रहों की चाल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 3 Feb Singh Kanya Tula Vrashchik dainik rashifal daily horoscope

Aaj ka Rashifal 3 Feb 2026 Tuesday Mangalvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 3 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 3 फरवरी  को  फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल

सिंह राशि दैनिक राशिफल

aaj ka rashifal singh rashi

सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही नया वाहन खरीदने की भी संभावना बन रही है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल

aaj ka rashifa kanya rashi

कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं और कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। व्यापारियों को बड़े जोखिम लेने से बचना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें और शांत रहकर परिस्थितियों को संभालें।

तुला राशि दैनिक राशिफल

aaj ka rashifal tula rashi

तुला राशि वालों को मंगलवार किसी जरूरी काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतें। किसी करीबी को लेकर मन में चिंता रह सकती है, ऐसे में अपनों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में नुकसान की आशंका है, लेकिन परिवार का सहयोग आपको संबल देगा और आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।

Advertisment

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल

aaj ka rashifal  vrashchik

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए नए अवसर खोल सकती है।

यह भी पढ़ें :Aaj ka Rashifal 3 Feb 2026: धनु वाले खरीद सकते हैं नए वाहन, मकर की आर्थिक स्थिति में सेहत डाल सकती है रुकावट, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Astrology daily horoscope jyotish Aaj ka rashifal dainik rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें