/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/aaj-ka-rashifal-29-january-2026-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-update-2026-01-28-16-10-00.jpg)
Aaj ka Rashifal 29 Jan 2026 Guruvar Thursday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 29 जनवरी गुरुवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 जनवरी बुधवार को माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि पर उच्च के मंगल(Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि गुरुवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल (Singh Rashifal)
सिंह राशि वालों की बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। यदि आप कृषि कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी लाभ होगा। 29 जनवरी को आपके सृजन विरोध भी पैदा हो सकता है।
कन्या राशि दैनिक राशिफल (Kanya Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए दांपत्य सुख प्राप्त होगा। शारीरिक सुख भी मिलेगा। आपके लिए 29 जनवरी का पूरा दिन लाभ और हर्ष के साथ बीतेगा।
तुला राशि दैनिक राशिफल (Tula Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए 29 जनवरी को थोड़ा सतर्क रहना होगा। नौकरी में आपको लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। विरोधी आपके पराजित होंगे। यात्रा करने जा रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (Vrashchik Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों को गुरुवार को शारीरिक सुख प्राप्त होगा। यदि आपके कोर्ट कचहरी में कोई मुकदमे पेंडिंग हैं तो आपको उसमें विजय प्राप्त होगी। आर्थिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। गुरुवार का दिन आपको मानसिक चिंता में डाल सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us