Advertisment

Aaj ka Rashifal 2026: धनु को नौकरी व्यापार में लाभ के योग, मकर को परेशान कर सकते हैं उदर विकार, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal  29 January 2026 dhanu makar kumbh meen  Dainik Rashifal daily horoscope

Aaj ka Rashifal 29 Jan 2026 Guruvar Thursday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  29 जनवरी गुरुवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 जनवरी बुधवार को माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि पर उच्च के मंगल(Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि गुरुवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन खास रहेगा। आपको व्यापार के काम में लाभ होगा। साथ ही अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो आपको सतर्क रहना होगा। आपका विवाद हो सकता है। आपको सेहत के  प्रति सतर्क रहना होगा। उदर विकार हो सकते हैं। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए गुरुवार 29 जनवरी का दिन मिला जुला रहेगा। समाज में आपकी पद प्रतिष्ठा ब​ढ़ेगी। इस राशि के जातकों को उदर विकार यानी पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। आपको आ​र्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कृषि कार्य से जुड़े हैं तो आपको लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। 

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों को 29 जनवरी को असफल यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। ग्रहों की चाल इनके लिए अच्छे संकेत नहीं दे रही है। गुरुवार का दिन आपको निर्माण कार्य में बाधा डाल सकता है। आर्थिक कष्ट आपको झेलना पड़ सकता है। 

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए दांपत्य जीवन कष्टकारी हो सकता है। प्रभावशाली कार्य करने के आपको मौके मिलेंगे। अगर आप कुछ निर्माण कार्य कराना चाहते हैं तो आपको इसके मौके भी मिलेंगे। आपको पढ़ाई में सफलता मिलेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें: Buri Nazar ke Upay: क्या आपके बच्चों को भी लगती है बुरी नजर, जानें उतारने के लिए हनुमानजी के सिंदूर का अचूक उपाय 

jyotish Astrology daily horoscope dainik rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें