Advertisment

Aaj ka Rashifal 2026: सिंह के लिए सुकून देने वाला रहेगा मंगलवार, कन्या वालों को प्रमोशन के योग, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal  27 January 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik  Dainik Rashifal update

Aaj ka Rashifal 27 Jan 2026 Mangalvar Tuesday Singh Kanay Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 27 जनवरी  मंगलवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 27 जनवरी  मंगलवार को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि  मंगलवार  के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।  

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

मंगलवार का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। हो सकता है आपको बड़ों के आशीर्वाद से आपके काम सफल हो जाएं। गुरु के आशीर्वाद से आप सफलता पाते चले जाएंगे। यदि आपकी संतान हैं तो उनको कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक माहौल आपका खुशनुमा रहने वाला है। 27 जनवरी को कुछ बड़ा करने का प्लान बना सकते हैं। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके जीवन में प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। हो सकता है आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश करने का प्लान बनाएं। 27 जनवरी को आप परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेंगे। कलात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। बच्चों के साथ उनकी मन की बात कर पाएंगे। 

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि को दैनिक राशिफल में मंगलवार का दिन उत्तम रहने वाला है। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। दूसरों से सलाह आपको लाभ कारी हो सकती है। रिश्तेदारों से आपके संबंध मधुर होंगे। यदि आप छात्र हैं किसी सब्जेक्ट को लेकर कंफ्ंयूज हैं तो उसमें आपको टीचर की मदद मिल सकती है। 

Advertisment

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए 27 जनवरी मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको ज्यादातर काम सफल होंगे। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको कहीं बड़ा निवेश करने से पहले बड़ों की राय जरूर ले लेनी चाहिए। इस राशि की कामकाजी महिलाएं परिवार और ऑफिस में संतुलन बनाकर रखनी होगी। हो सकता है आपको कई नई जिम्मेदारियां मिल जाएं। यदि आप कला–अभिनय से जुड़े हैं तो आपको बड़े मौके मिलेंगे। 

Aaj ka Rashifal 2026: धनु के करियर में आएगा उछाल, मकर को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल 

Astrology jyotish Aaj ka rashifal aaj ka Rashifal 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें