/bansal-news/media/media_files/2026/01/26/aaj-ka-rashifal-27-january-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-update-2026-01-26-14-18-07.jpg)
Aaj ka Rashifal 27 Jan 2026 Mangalvar Tuesday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 27 जनवरी मंगलवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 27 जनवरी मंगलवार को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि मंगलवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।
दैनिक राशिफल धनु, मकर, कुंभ, मीन
धनु राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/26/dhanu-aaj-ka-rashifal-2026-01-26-14-25-08.jpg)
धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हें तो आपके करियर में उछाल के नए मौके आएंगे। बच्चों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। मन खुश रहेगा। काम की अधिकता के चलते भागदौड़ रहेगी। आपको पानी अधिक पीने की सलाह दी जा रही है।
मकर राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/26/makar-aaj-ka-rashifal-2026-01-26-14-25-31.jpg)
मंगलवार का दिन आपके लिए खास रहेगा। घर परिवार में आपको बड़ों की मदद मिलेगी। इससे आपके सभी जरूरी काम पूरे होंगे। हो सकता है आपको रिश्तेदारों से कोई खुशखबरी मिले। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में काम करने से संतोष भी मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/26/kumbh-aaj-ka-rashifal-2026-01-26-14-25-52.jpg)
कुंभ राशि वालों के लिए 27 जनवरी का दिन खुशहाली में बीतेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जीवन में आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपके सभी अटके काम पूरे होंगे। पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक उलझनों से आपको राहत मिलेगी।
मीन राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/26/meen-aaj-ka-rashifal-2026-01-26-14-26-16.jpg)
मीन राशि वालों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपके जीवन में व्यापारिक लाभ के अवसर आने वाले हैं। हालांकि आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। आपको किसी भी बात की जिद करने से बचना होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन भी आपका सुखद रहेगा। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us