/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/aaj-ka-rashifal-27-february-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-2026-02-26-16-17-26.jpg)
Amalaki Ekadashi Aaj ka Rashifal 27 February 2026 Friday Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 27 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 27 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 27 February 2026 ) को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शांत मन के साथ शुरुआत करने की सलाह दे रहा है। यदि आप आर्थिक मंदी से परेशान हैं तो आपको शांत मन के साथ काम करना होगा। आपके आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लान बना सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचने की आदत डालें। सेहत में कुछ उतार- चढ़ाव हो सकता है। इसलिए खान पान पर ध्यान दें। आपको ज्यादा तली भुनी चीजों के सेवन से बचना होगा। खाने में सीजनल फ्रूट को जरूर शामिल करें। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा। कुछ खास कामों में रुकावट आ सकती है। इसलिए बहुत ध्यान से काम करें।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/dhanu-2026-02-23-15-33-17.jpg)
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। संतान के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। पैतृक सम्पति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो आपको उसकी परेशानी दूर होगी। पुराने रोगों से आपको मुक्ति मिलेगी। आपके सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से जुड़े हैं उन्हें कुछ नया सीखनें को मिल सकता है। खाना पीना बनाने के शौकीन हैं तो परिवार में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/makar-2026-02-23-15-33-38.jpg)
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/kumbh-2026-02-23-15-33-56.jpg)
कुंभ राशि वालों के लिए 27 फरवरी का दिन अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। हालांकि कई विरोधी भी आपके आपके काम की सराहना करेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। हो सकता है कि आर्थिक मामलों में किसी सगे सम्बन्धियों से आपको मदद मिलें। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में आप सफल होंगे। अगर आप होम डेकोरेशन का काम करते हैं तो आपको मेहनत करने पर ही लाभ मिलेगा। अगर टेंशन फ्री रहना चाहते हैं तो आपको किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएं।
मीन राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/meen-aaj-ka-rashifal-2026-02-02-15-56-59.jpg)
मीन राशि वालों के लिए दिन जीवन में कुछ बदलाव ला सकता है। आपके विरोधी आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। फ्रेशर के लिए दिन खास रहेगा। आपको कोई अच्छी जॉब मिल सकती है। आर्थिक परेशनियों से आपको निजात मिल सकती है। यदि आप फ्रीलान्स कंटेंट राइटिंग करते हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। हो सकता है किसी करीबी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों के लिए आप कोई बड़ा और कठोर कदम उठा सकते हैं। सफलता के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us