/bansal-news/media/media_files/2026/02/25/new-poster-1-2026-02-25-15-27-52.jpg)
Aaj ka Rashifal 26 February 2026 Thursday Guruvar Singh kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 26 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 26 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि बुधवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन केराशिफल में क्या खास रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों की नौकरी में कुछ बदलाव हो सकते हैं। यदि आप पार्ट-टाइम काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऐसे में जिम्मेदारियां थोड़ी ज्यादा मिल सकती हैं, जिससे आपको थकान महसूस होगी। लेकिन अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो समय पर सब संभाल लेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 और भाग्यशाली रंग नारंगी या सुनहरा रहेगा। उपाय के लिए उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप परिवार से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। पिता की सलाह आपके व्यापार में काम आएगी। आर्थिक परेशानियों से आपको कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। जिससे आप घर-परिवार और पैसों के बीच संतुलन बना पाएंगे। आज आपका दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। इसके साथ ही आज नया काम शुरू करने का विचार लाभदायक साबित हो सकता है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली रंग गहरा हरा रहेगा। उपाय के लिए आज आप पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों का परिवार के खर्चों की वजह से बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। इसलिए आप अपने फिजूलखर्ची पर थोड़ा नियंत्रण रखें। पिता का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा। आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, जिससे आपका चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। ऐसे में आपके घर में माहौल प्रभावित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं और आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 और भाग्यशाली रंग पीला होगा। उपाय के लिए माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आपकी सकारात्मक सोच लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। कामकाज से जुड़ी चुनौतियां आपकी जिंदगी से धीरे-धीरे कम होंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में मन लगाकर अच्छे परिणाम पा सकते हैं। व्यापार में फंसा हुआ पैसा मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 और भाग्यशाली रंग गुलाबी है। उपाय के लिए जरूरतमंदों को सफेद कपड़े या भोजन दान करें।
ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 2026: धनु को व्यापार में सफलता मिलने के योग, मकर नया काम करने से बचें, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us