Advertisment

Aaj ka Rashifal 2026: आज मेष करें हनुमान चालीसा का पाठ, वृषभ को पुरानी गलती की सुननी पड़ सकती डांट, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 26 February 2026 Thursday Guruvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 26 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
anjali pandey
new poster 1

Aaj ka Rashifal 26 February 2026 Thursday Guruvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope:  26 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 26 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि बुधवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन केराशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनका आज का दिन काफी अच्छा रहना वाला है। आज आपकी कुछ योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की शादी से जुड़ा कोई अहम फैसला हो सकता है। जिसमें आपके घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेना जरूरी रहेगा। जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज परिवार की याद आ सकती है और मिलने जाने का मन बनेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 और भाग्यशाली रंग लाल  रहेगा। वहीं उपाय के लिए आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। 

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 

वृषभ राशि वालों का आज का दिन ऊर्जावान महसूस कराएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से आपका मन खुश रहेगा। वहीं कामकाज से जुड़ी कुछ योजनाएं अटकने से आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। इसके साथ ही जीवनसाथी आप पर कुछ जिम्मेदारियां डाल सकते हैं, जिन्हें समय पर पूरा करना जरूरी रहेगा। वहीं विद्यार्थी खेलकूद या फिर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफलता पा सकते हैं। किसी पुरानी गलती के कारण आजको डांट सुननी पड़ सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 और भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए छोटी कन्याओं को मिश्री या फिर सफेद मिठाई खिलाएं। 

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों का आज का दिन शुभ रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी।वहीं आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। आज आप आलस्य को खुद पर हावी न होने दें, नहीं तो आपके  कामों में देरी हो सकती है। अगर आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको फायदा मिल सकता है, बस जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली रंग हरा रहेगा। उपाय के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 

Advertisment

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उलझा हुआ रहेगा। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आखिर में वही उलझ जाएंगे। आज आपको पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला तनाव दे सकता है।  लेकिन उसका हल भी जल्दी निकल आएगा। अपनी मेहनत और हुनर के दम पर आप कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।  कारोबार में कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है। मानसिक तनाव से भी आज राहत मिलने के योग हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 और भाग्यशाली रंग दूधिया सफेद या चांदी रहेगा।  उपाए के लिए आज आप  शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।

  ये भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 2026: सिंह बढ़ेगा मान-सम्मान, कन्या जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 26 Feb
Advertisment
चैनल से जुड़ें