/bansal-news/media/media_files/2025/12/25/new-poster-1-56-2025-12-25-17-40-22.png)
Aaj Ka Rashifal 26 December 2025 Shukrawar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 26 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 26 December 2025
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक
सिंह राशि दैनिक राशिफल (dainik rashifal 2025)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। आज आप व्यापार में भावनाओं में बहकर फैसले न लें। पारिवारिक विवाद में किसी वरिष्ठ की सलाह लाभकारी होगी। व्यवसाय में आप बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। साझेदारी में शुरू किया गया काम अच्छा रहेगा। पुरानी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। संतान से किया वादा पूरा करना होगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 रहेगा और भाग्यशाली रंग सुनहरा रहेगा। उपाय के लिए सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या दैनिक राशिफल (daily horoscope 2025)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप दूसरों का भला सोचेंगे, लेकिन कुछ लोग इसे गलत समझ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। बड़े फैसले वरिष्ठों की सलाह से लें। व्यवसाय में धन की कमी दूर करने के लिए उधार लेने की स्थिति बन सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 रहेगा। भाग्यशाली रंग हरा रहेगा और उपाय के लिए आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि दैनिक राशिफल (25 दिसंबर 2025)
तुला राशि वालों के लिए आज खुशियों भरा दिन रहेगा। नौकरी में आप लापरवाही से बचें। कोई विरोधी आपकी खुशियों में खलल डालने की कोशिश कर सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। बच्चों के लिए उपहार ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। आज का भाग्यशाली अंक 6 रहेगा। भाग्यशाली रंग गुलाबी होगा। उपाय के लिए आज माता लक्ष्मी की आराधना करें।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (25 दिसंबर 2025)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपकी व्यापार से जुड़ी कोई अहम डील फाइनल हो सकती है। आंखों से संबंधित समस्या हो तो आप लापरवाही न करें। पुराने कर्ज को काफी हद तक चुकाने में सफलता मिलेगी। संपत्ति खरीदते समय सभी पहलुओं की अच्छे से जांच करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 रहेगा। भाग्यशाली रंग लाल रहेगा। उपाय के लिए हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें