/bansal-news/media/media_files/2025/12/25/aaj-ka-rashifal-26-december-2025-shukrawar-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-2025-12-25-16-58-57.jpeg)
Aaj Ka Rashifal 26 December 2025 Shukrawar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 26 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 26 December 2025
धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल
धनु राशि दैनिक राशिफल
26 दिसंबर, शुक्रवार को धनु राशि के जातकों की सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन खर्च ज्यादा हो सकता है। प्रभावशाली लोग आपका साथ देंगे। दूसरों की बातों में आकर गलत फैसले नहीं करें। नौकरी में मनपसंद काम मिलने पर तारीफ होगी। व्यापार में किया गया इन्वेस्टमेंट फायदा देगा। संतान से जुड़ा बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
भाग्यशाली अंक - 3
भाग्यशाली रंग - पीला
उपाय - विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि दैनिक राशिफल
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार का कोई सदस्य खरी-खोटी सुना सकता है। लेकिन भाई-बहन के विवाह की बात से माहौल खुशनुमा बन जाएगा। तनाव को खुशियों के बीच मत आने दें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
भाग्यशाली अंक - 8
भाग्यशाली रंग - नीला
उपाय - शनि मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
आपकी फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में जारी तनाव दूर होगा। व्यापार में अजनबियों से दूरी बनाकर रखना सही रहेगा। स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली अंक - 7
भाग्यशाली रंग - नीला
उपाय - शनिदेव को तेल अर्पित करें।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार के दिन नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे बदलाव का विचार करेंगे। जीवनसाथी से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं पर आपको खुलकर चर्चा करनी होगी। माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा फैसला लेने से फिलहाल बचना चाहिए।
भाग्यशाली अंक - 2
भाग्यशाली रंग - हल्का पीला
उपाय - भगवान विष्णु की पूजा करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें