/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/aaj-ka-rashifal-25-february-2026-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-2026-02-24-16-52-50.jpg)
Aaj ka Rashifal 25 February 2026 Budhvar Wednusday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 25 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार 25 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि बुधवार को मेष, वृष, मिथुन, कर्क के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। दिन बेहतर रहेगा। आपको मेहनत करने पर ही फल मिलेगा। दिनचर्या में उतार चढ़ाव आ सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
आपको बेवजह गुस्सा न करने की सलाह दी जा रही है। शांति के साथ काम करें। मित्रों के सहयोग से आपकी आय बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास और चिंता भरा रहेगा। पारिवारिक तनाव आपको मानसिक परेशानी दे सकता है। खर्चों पर नियंत्रण करने की सलाह आपको दी जा रही है। आपको नकारात्मक सोच से बचने की सलाह दी जा रही है। पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। यदि आप नौकरी के लिए जाने वाले हैं तो आपको इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। अनावश्यक चिंता से दूर रहें।
मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों को बिना काम के क्रोध करने से बचना होगा। अकारण क्रोध से आपको बचना होगा। वरना आपका किसी से विवाद हो सकता है। आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे। इसके साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। मानसिक शांति महसूस करेंगे। किसी छोटी-छोटी बात पर आपका चिड़चिड़ा सकते हैं। शिक्षा में रुकावट महसूस होगी। वाहन खर्च बढ़ सकता है। फालतू की बहस में आकर अपना मूड खराब न करें।
कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल
कर्क वालों को संयम से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बन सकती है। मेहनत अधिक करनी होगी। तभी सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में जो भी करेंगे उसमें सक्सेस हाथ लगेगी। खर्च आपके बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ सकती है। क्रोध में आकर कोई निर्णय लेने से बचें।
यह भी पढ़ें : Holashtak 2026: इस साल होलाष्टक में कर पाएंगे शुभ काम: कुंभ के सूर्य, गुरु-शुक्र उदय, बज पाएंगी शहनाई
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us