Advertisment

Aaj ka Rashifal 25 December 2025: मेष धन उधार देने से बचें, वृष के रुके हुए काम होंगे पूरे, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 December 2025: 26 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (58)

Aaj Ka Rashifal 26 December 2025 Shukrawar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 26 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 26 December 2025 

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी उलझनों भरा रह सकता है। आज आप परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन फिर भी घर का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोग छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि वापसी की संभावना कम है। कानूनी मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 रहेगा और भाग्यशाली रंग लाल। उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि दैनिक राशिफल

 वृष राशि वालों के लिए आज का दिन रुके हुए काम पूरे करने के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव या बाहर घूमने की योजना बन सकती है। करियर को लेकर परेशान लोगों को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। निवेश करने से पहले योजना के नियम और एक बार  शर्तों को ध्यान से पढ़ें। घूमने के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। वरिष्ठों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक: 6 ओरे भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

आज का दिन कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। मन में बेचैनी रहेगी और काम में मन नहीं लगेगा। व्यापारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। पहले किए गए निवेश से नुकसान संभव है। सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे लोग फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलती नजर आ रही है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली रंग हरा रहेगा।   उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल

आज का दिन आनंद और संतोष से भरा रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर काम करेंगे। आर्थिक मामलों में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा। छोटी यात्रा के योग हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे, जिससे विरोधी असहज महसूस कर सकते हैं। घर के रिनोवेशन की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 और भाग्यशाली रंग सफेद। उपाय के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें :  Aaj ka Rashifal : सिंह व्यापार में भावनाओं में बहकर न लें फैसले, कन्या की पुराने मित्र से होगी मुलाकात, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 26 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें