/bansal-news/media/media_files/2025/12/24/aaj-ka-rashifal-25-december-2025-dhanu-singh-kanya-tula-vrshshik-dainik-rashifal-daily-horoscope-2025-12-24-13-51-57.jpg)
Aaj Ka Rashifal 25 December 2025 Guruvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 25 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल. aaj ka rashifal 2025
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक
सिंह राशि दैनिक राशिफल (dainik rashifal 2025)
सिंह राशि वालों को गुरुवार का दिन नई शुरुआत का है। नए काम शुरू करने का मन बनेगा और सफलता भी मिलेगी। कोई पुरानी खोई हुई चीज आपको वापस मिल सकती है। इससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कामकाज और व्यापार में आप दोनों का फायदा होगा।मन की उलझनें भी दूर होगीं। नौकरी में आपको थोड़ी परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको प्रेमी जीवन में ब्रेकअप या तनाव झेलना पड़ सकता है। परिवार में आपके रिश्ते को लेकर कोई बातचीत हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। 25 दिसंबर को आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिव चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।
कन्या दैनिक राशिफल (daily horoscope 2025)
कन्या राशि वालों का धार्मिक कामों में पैसा खर्च हो सकता है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। दिन ठीक-ठाक रहेगा, घूमने या मूवी देखने का प्लान बन सकता है। पुराने कामों में मन लगेगा, जिससे आमदनी थोड़ी प्रभावित हो सकती है। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दिन मेहनत वाला है। प्रेम संबंधों में किसी की नजर लगने जैसी स्थिति बन सकती है। परिवार और साथी की जिम्मेदारी आप अच्छे से निभाएंगे। 25 दिसंबर को आपका लकी नंबर 6 लकी रंग हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मंदिर में नारियल चढ़ाएं या दान करने की सलाह दी जा रही है।
तुला राशि दैनिक राशिफल (25 दिसंबर 2025)
तुला वालों को 25 दिसंबर को जीवनसाथी या पार्टनर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो घर और ऑफिस के बीच संतुलन बनाना रखना होगा। पैसों को लेकर थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। हालांकि नौकरी और बिजनेस में हालात आपके पक्ष में रहेंगे। सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन में शादी की बात आगे बढ़ सकती है। माता-पिता के आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु की पूरे परिवार के साथ पूजा करने की सलाह दी जा रही है। 25 दिसंबर को आपका लकी नंबर 4 और लकी रंग गुलाबी रहेगा।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (25 दिसंबर 2025)
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन नकारात्मक सोच से दूरी बनाकर रखने की सलाह दे रहा है। पैसों के लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति या प्रभावशाली लोगों से जुड़ाव का फायदा होगा। गलत संगत का असर आपके करियर पर पड़ सकता है ऐसे में सतर्क रहें। प्रेम जीवन में भावनाएं गहरी रहेंगी। परिवार की तरफ से जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। 25 दिसंबर को आपका लकी नंबर 4 और लकी रंग मैरून रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गुरुवार का व्रत रखने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: December Panchak 2025: सावधान! आज से शुरू हो रहे हैं राज पंचक, इस दिन उतरेंगे, कर पाएंगे ये जरूरी काम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें